भारत

भारत ने पिछले एक साल में बना लिए 8 नए परमाणु बम, पाक सेना में मची दहशत

पाकिस्तान और चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच मोदी सरकार ने तेजी से सेना का आधुनिकीकरण करना शुरू कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए पिछले बारह महीनों में ही 8 नए परमाणु बम बना लिए हैं। अब भारत के पास 172 एटम बम हो चुके हैं जो पाकिस्तान से ज्यादा है।

ताजा आंकड़ों में हुआ खुलासा

पूरे विश्व में एटोमिक वैपन्स पर नजर रखने वाली संस्था सिप्री ने दुनियाभर में मौजूद परमाणु बमों के नए आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में कुल 12,121 परमाणु बम हैं। इनमें से 9,585 बम सुरक्षित रखे गए हैं जबकि 3904 बमों को मिसाइलों और फाइटर प्लेन्स में लोड किया हुआ है। इनमें भी 2100 परमाणु हथियार हाई अलर्ट पर रखे गए हैं, यानि एक बटन दबाते ही हमला हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: भारत के सामने कहीं नहीं टिकता पाकिस्तान, देखें आर्मी की ताकत

पाकिस्तान से कितना आगे है भारत

ताजा आंकड़ों के अनुसार परमाणु हथियारों के स्टॉक के मामले में भारत अभी छठे स्थान पर है। टॉप नौ देशों की लिस्ट में क्रमशः रुस, अमरीका, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और नॉर्थ कोरिया है। यदि नए हथियारों की बात करें तो पिछले एक वर्ष में भारत ने कुल 8 नए परमाणु बम बना लिए हैं। इस तरह अब भारत के पास अब 178 परमाणु हथियार हो गए हैं जबकि पाकिस्तान ने कोई नया हथियार नहीं बनाया है। उसके पास कुल 170 परमाणु बम हैं। चीन ने भी पिछले एक वर्ष में 90 नए परमाणु हथियार बनाए हैं। अब उसके पास कुल 500 परमाणु हथियार हो गए हैं जिनमें से 24 को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें: तीसरा विश्व युद्ध कब शुरू होगा, आधुनिक नास्त्रेदमस ने बताई एग्जेक्ट डेट

भारत कर रहा है नई टेक्नीक पर काम

सिप्री ने कहा है कि अभी भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया एक नई तकनीक पर काम कर रहे हैं ताकि एक ही मिसाइल के जरिए कई न्यू्क्लियर बम तैनात किए जा सकेंगे। यह एक बहुत ही घातक तकनीक है। अमरीका, रुस, ब्रिटेन और चीन के पास पहले से ही यह तकनीक मौजूद है। इस तरह आने वाले समय में दुनिया एक भीषण संकट में फंस सकती है।

देश-विदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

14 मिन ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

23 मिन ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

2 घंटे ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago