भारत

एक और सीमा सरहद पार कर पहुंची भारत, राजस्थान में लगा दिल

India Pakistan Love Story:भारत—पाकिस्तान की सेनाओं में चाहे कितनी भी जंग छिड़े, लेकिन दोनों देशों में प्यार के फूल भी खिलते ही रहते हैं। कुछ समय पहले जहां प्यार की खातिर पाकिस्तान से सीमा हैदर भारत आई थी अंजू पाकिस्तान गई थी। वहीं एक और पाकिस्तानी महिला भारत में दिल लगा बैठी है। पाकिस्तान की मेहविश ने भारत में 2 बच्चों को पिता को दिल दे दिया है। जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शादी के मुकाम तक पहुंचा और दोनो के दिल भारत में आ मिले।

यूं चढ़ा परवान इश्क

मेहविश और रहमान का इश्क (IMO) के जरिए हुआ। चूरू का रहने वाला रहमान और पाकिस्तान की मेहविश मोबाइल पर बात करने लगे और प्यार बढ़ता गया। जो बाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शादी तक पहुंच गए। जिसके बाद वो पाकिस्तान से सरहद पार कर भारत की दुल्हल बन मेहविश यहां आ गई।

रहमान और मेहविश दोनों की पहले हो चुकी शादी

रहमान और मेहविश दोनों ही पहले शादी कर चुके हैं। रहमान की पहली शादी से दो बच्चे भी हैं। वहीं पाकिस्तान से आई मेहविश लाहौर की रहने वाली बताई जाती है।
उसकी भी 2006 में शादी हुई थी। 12 साल पहले वह अपनी बहन साहिमा के पास इस्लामाबाद में रह रही थी। जहां 2006 में बादामी बाग में रहने वाले व्यक्ति से उसकी शादी हुई। पहले पति से उसके दो बेटे हैं। जो 12 और 7 साल के हैं। पहले पति से मेहविश का 2018 में तलाक हो गया था। फिलहाल मेहविश की दस्तावेजों की जांच की जा रही है। रहमान से दोस्ती की बात मेहविश ने अपने बहन और बहनोई को बताई।प्रपोज करने के बाद 2022 में मेहविश ने रहमान से वीडियो कांफ्रेंस पर शादी की।रहमान तब कुवैत में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता था। 2023 में मेहविश उमरा आ गई। यहां दोनों ने मक्का में निकाह किया।

बाघा बॉर्डर से चूरू का सफर

मेहविश इस्लामाबाद से 25 जुलाई को शाम 7:00 बजे अपने परिवार के साथ चली। जहां परिवार ने उसे बाघा बॉर्डर पर छोड़ दिया। यहां पाकिस्तानी सेना और भारतीय सेना ने दस्तावेज जांचे। मेहविश अभी 45 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर भारत पहुंची है। ससुराल से पहुंचे लोग उसे सरदारशहर में रुकते हुए गांव पिथिसर लाए। आपको बता दें रहमान की शादी साल 2011 में फरीद नाम की महिला से हुई थी। जो फिलहाल अपने मायके भादरा में है।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Ambika Sharma

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago