Categories: भारत

पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह की देन है World Hindi Day, इसलिए की थी शुरूआत

जयपुर। हर साल 10 जनवरी को दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया जाता है। भारत में सैंकड़ों भाषाओं बोली जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद हिंदी एक ऐसी भाषा है जो पूरे देशवासियों को एक डोरी में पिरोकर रखती है। हिंदी दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली 5 प्रमुख भाषाओं में शुमार है। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वर्ष 2006 में घोषणा की थी कि हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा, तभी से विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है।

 

भारत में राजभाषा और आधिकारिक भाषा है हिंदी

हिंदी भारत में राजभाषा और आधिकारिक भाषा के तौर पर मान्यता प्राप्त है। इसी वजह से विश्व हिंदी दिवस (Viswa Hindi Diwas) मनाकर इसको और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जाता है। इसबार विश्व हिंदी दिवस 2024 की थीम (World Hindi Day Theme) हिंदी पारंपिरक ज्ञान और कृत्रिम बुद्दिमत्ता पर आधरित रखी गई है।

 

यह भी पढ़ें : http://World Hindi Day: विश्व हिंदी दिवस 2024 से जुड़े हर सवाल का जवाब, यहां पढ़ें

 

दुनिया की 10 शक्तिशाली भाषाओं में हिंदी

दुनियाभर के करोड़ों लोग आज हिंदी भाषा बोलते हैं। आज हिंदी भाषा पूरी दुनिया में बोली जाने वाली 5 प्रमुख भाषाओं में से एक है। विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट के अनुसार हिंदी दुनिया की 10 शक्तिशाली भाषाओं में शुमार है। अब हिंदी भाषा विदेशों में भी तेजी काफी लोकप्रिय हो रही है और बोली जाती है।

 

यह भी पढ़ें : World Hindi Day 2024 Theme: इसबार ये है विश्व हिन्दी दिवस की थीम

 

विश्व हिंदी दिवस मैसेज (World Hindi Day Messages)

विश्व हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,
हिंदी को आगे बढ़ाना है
उन्नति की राह पर ले जाना है।

सारे देश की आशा है,
हिंदी अपनी भाषा है,
जात-पात के बंधन को तोड़े,
हिंदी सारे देश को जोड़े।

विश्व हिंदी दिवस 2024 पर भेजें ये मैसेज
वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान है भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा।
विश्व हिंदी दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।
 

हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,
हमारी पहचान भी है।
तो आइए हिंदी बोलें,
हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।
विश्व हिंदी दिवस 2024 की शुभकामनाएं।
 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

3 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

4 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

5 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

6 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

6 घंटे ago