Categories: भारत

भारत के जहाज पर हुआ Drone Attack, हूती विद्रोहियों ने बनाया निशाना

 

Drone Attack: हूती विद्रोहियों ने लगातार दो दिन भारत से जुड़े जहाजों को निशाना बनाया है। रविवार सुबह लाल सागर में एक और तेल ले जा रहे जहाज को निशाना बनाने की खबर सामने आई है, जिस पर भारत का झंडा लगा हुआ था। जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया था, जिसके बाद समीप क्षेत्र में मौजूद एक अमेरिकी युद्धपोत को खतरे का सिग्नल भेजा गया। पूरी घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पूरे मामले पर अमेरिकी सेना सतर्क हैं। 

 

भारत के 'एमवी साईबाबा' जहाज पर हमला 

 

अमेरिकी सेना की तरफ से बताया गया कि एक साथ दो जहाजों की ओर से हमले से घिरे होने की सूचना मिली थी। इनमें से एक नॉर्वे के झंडे वाला केमिकल टैंकर 'एमवी ब्लामानेन' था। वहीं, दूसरा भारत के झंडे वाला 'एमवी साईबाबा' था। नॉर्वे वाला तो बच गया लेकिन भारत वाला ड्रोन की जद में आ गया।

 

यह भी पढ़े: नौकरी ढूंढ रही Pakistan से लौटी 'अंजू', क्या नसरुल्लाह की बढ़ेगी टेंशन?

 

शनिवार को केमिकल टैंकर पर हुआ हमला 

 

इससे पहले शनिवार (23 दिसंबर) को जापान के स्वामित्व वाले एक केमिकल टैंकर पर अरब सागर में भारत के नजदीक ड्रोन हमला हुआ था। अमेरिकी  रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया कि यह ड्रोन हमला ईरान से किया गया था। इस दावे से पहले इस हमले का शक भी हूती विद्रोहियों पर ही जा रहा था। 

 

यह भी पढ़े: Pakistan में महंगा हुआ सोना, प्याज- लहसुन- दाल भी आम आदमी की पहुंच से हुए दूर

 

भारतीय नौसेना ने मजबूत की सुरक्षा 

 

गौरतलब है कि हाल के समय में अरब सागर और हिंद महासागर में कई जहाजों को हूती विद्रोहियों ने टारगेट किया है। इन सब के बीच भारतीय नौसेना की तरफ से एक एयरक्राफ्ट टैंकर की सुरक्षा के लिए रवाना किया गया है। साथ ही भारतीय तटरक्षक बलों के जहाज आईसीजीएस को भी भेजा गया है। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

20 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

24 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

1 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

1 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago