Categories: भारत

सपनें नहीं भूख प्यास और दर्द से जूझते हैं यहां हिन्दुस्तानी

भूख प्यास और दिल दललाने वाली यातना भारत के कई युवाओं के सपनों का कुछ ऐसा ही हश्र हो रहा है। घर की तकलीफों को दूर करने के लिए और माता पिता के सपनों को पूरा करने के लिए पंजाब हरियाणा, बिहार, राजस्थान से कई युवा मुस्लिम देशों में जाते हैं। वहां जाते समय जितने बड़े सपने इनकी आखों में होते हैं उतना ही सूनापन वहां पहुंचने के बाद इनके जीवन में आता है। राजू, संदीप, टोनी और न जाने ऐसे कितने नाम हैं जो ये यातना झेल चुके हैं। दुबई, लीबिया, बेनगाजी, जुवाराह जैसी कई जगहें ऐसी हैं जहां ये लोग गए तो सही लेकिन लौट कर इस हालात में आए कि उनकी परिवार की रूह कांप गई। 

 

यह भी पढ़ें : राजस्थान का मान बढ़ाने को परिवर्तन यात्रा में आए सांसद मनोज तिवारी

 

 

कैसे पहुंचते हैं 
छोटे गांवों और कस्बों में रहने वाले भारतीय अपने सपने पूरे करने के लिए जब विदेशों में मिलने वाली अच्छी कमाई की बात सुनते हैं तो वे वहां जाते हैं। यहां जाने के लिए पहले तो इन्हें बड़ा खर्चा करना पड़ता है। इसके बाद वे ऐजेंट्स के हाथों विदेश रवाना होते हैं। यहां पानी या हवाई यात्रा कर वे पहुंचते हैं। लेकिन कई बार वे जहां के लिए निकलते हैं वहां न पहुंचकर अरब देशों में पहुंच जाते हैं। जहां कोई जानपहचान न होने के कारण वे लाचार हो जाते हैं। यही नहीं इनके सरकारी दस्तावेज भी यहां ले लिए जाते हैं। 

 

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान की फिल्म जवान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जल्द कमा सकती है 500 करोड़ रुपए

 

 

गुलाम बन करते हैं चाकरी
इन लोगों के साथ यहां पहुंचने के बाद या तो इन्हें ऐसी जगह काम पर लगा दिया जाता है जहां वे मजदूर होते हैं। यहीं नहीं यहां के नियमों में काम के घंटे भी मालिक ही तय करता है। जिससे इन्हें खाने के लिए भी समय नहीं दिया जाता। लगातार काम करने के बाद सोने के लिए भी न के बराबर समय दिया जाता है। ऐसे में या तो ये बहुत बीमार हो जाते हैं। या फिर मर जाते हैं। वहीं पेपर न होने के कारण वे देश भी वापस नहीं आ पाते। 

Ambika Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago