Categories: भारत

भारत का चंद्रयान-3 आज रचेगा इतिहास! ये ऐतिहासिक घटना देखती रह जाएगी दुनिया

  • लैंडर विक्रम के अलग होने की प्रोसेस शुरू
  • सॉफ्ट लैंडिंग के लिए डीबूस्ट से गुजरेगा लैंडर

 

चंद्रयान-3 इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गया है। मात्र पांच दिनों के बाद चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी और भारत के लिए वो ऐतिहासिक दिन होगा। इससे पहले आज का दिन खास था जो टास्क आज के लिए था वो सफलता पूर्व पूरा कर लिया गया है। आज इसरो चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग किया जा चुका है। इसके बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल तो चंद्रमा की कक्षा में 3-6 महीने रहेगा जबकि लैंडर-रोवर 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे। ये 14 दिन तक चंद्रमा पर पानी की खोज के साथ ही अन्य प्रयोग भी करेंगे। वहीं प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में 3-6 महीने रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा।

 

यह भी पढ़े – गहलोत सरकार को जगाने राजस्थान में आ धमकी बसपा, धौलपुर से आकाश आनंद ने भरी हुंकार

 

लैंडर विक्रम के अलग होने की प्रोसेस शुरू

लैंडर विक्रम के अलग होने की प्रोसेस शुरू हो गई है। 16 अगस्त को भारत के महत्वाकांक्षी मिशन मून के तहत चंद्रयान चांद की पांचवीं कक्षा में पहुंच गया था। केवल एक मिनट के लिए इंजन को ऑन किया गया था। अभी चंद्रयान-3 153 km x 163 km की ऑर्बिट में घूम रहा है। यह चंद्रमा से सबसे कम और सबसे अधिक दूरी है। 

 

यह भी पढ़े – किरोड़ी लाल ने रमेश मीणा को बताया आतंक का पर्याय! पढ़िए तिरंगा यात्रा में क्या—क्या कहा

 

सॉफ्ट लैंडिंग के लिए डीबूस्ट से गुजरेगा लैंडर

लैंडर विक्रम को 30 किमी के निकटतम बिंदु और 100 किमी के दूरस्थ बिंदु वाली कक्षा में स्थापित करने के लिए डीबूस्ट करना होगा। सबसे कम दूरी से ही 23 अगस्त को चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी। डीबूस्ट करना यानि उसकी रफ्तार धीमी करना। यह प्रक्रिया चंद्रमा की सतह पर लैंड कराने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी रफ्तार को धीमे करते हुए थ्रस्टर की मदद से सतह पर सुरक्षित उतारा जाएगा। 

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago