Categories: भारत

भाजपा नेता पर गंभीर आरोप! इंस्टा स्टार ‘प्रिया सिंह’ ने दर्ज कराया केस

 

Instagram Influencer Priya Singh News: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर 'प्रिया सिंह' को उनके बॉयफ्रेंड 'अश्वजीत गायकवाड़' ने कार से कुचल दिया है। उनकी हालत गंभीर है और इलाज चल रहा है। Ashwajit Gaikwad पर प्रिया का गला घोंटने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र के ठाणे में दर्ज मुकदमे में कतिथ तौर पर कहा गया है की अश्वजीत ने प्रिया के ऊपर कार चढ़ा दी और कुचलने का प्रयास किया। इससे पहले वह उसे गला घोंटकर मारने का प्रयास भी कर चुका है। 

 

इंस्टाग्राम क्वीन की हत्या का हुआ प्रयास! 

 

पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर पीड़िता ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। प्रिया का आरोप है कि ठाणे में रहने वाले अश्चजीत गायकवाड़ (जो उसका प्रेमी है) ने उसे कार से टक्कर मारी और कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान उसके चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। प्रिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपनी हॉस्पिटल में भर्ती होने की तस्वीरें भी साझा की है, जिसमें उनकी बॉडी पर गंभीर चोट दिखाई दे रही है। 

 

 

मोदी से प्रिया ने लगाई इंसाफ की गुहार 

 

प्रिया ने पूरे मामले में ब्वॉयफ्रेंड अश्वजीत सिंह, उसके दोस्त रोमिल पाटिल और ड्राइवर सागर शेडगे के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ प्रिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, स्मृति ईरानी और आदित्य ठाकरे को टैग किया है। 

 

यह भी पढ़े:  जानें कौन था राजस्थान का इकलौता 'मुस्लिम मुख्यमंत्री', पढ़े उनके बारे में

 

भाजपा का युवा नेता बताता है आरोपी!  

 

पीड़िता का कहना है कि अश्चजीत के पिता अनिल गायकवाड़ प्रभावशाली व्यक्ति है। इस वजह से अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बता दे अश्वजीत गायकवाड़ 'महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम' के ज्वाइंट एमडी अनिल कुमार गायकवाड़ का बेटा है। वह खुद को सोशल मीडिया पर 'भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष' बताता है। पुलिस ने आरोपित अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़े:  ससुराल वाले बने 'सुमन सैनी' के हत्यारे! 7 दिन बाद भी सो रही पुलिस

 

 

प्रिया के एक मिलियन से भी अधिक फॉलोवर्स 

 

'प्रिया सिंह' इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर है। उसके एक मिलियन से भी अधिक फॉलोवर्स है। वह इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत और आकर्षक तस्वीरें पोस्ट करती रहती है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago