Categories: भारत

इंटरनेशनल हैप्पीनेस इंडेक्स में क्या है भारत की स्थिति?

वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2023 चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर क्या विशेष है इंडेक्स में? संयुक्त राष्ट्र सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क द्वारा प्रकाशित इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस, जिसमें भारत की स्थिति अत्यंत दयनीय है।

वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2023 में कुल 137 देशों में भारत 126 वें पायदान पर आया है। भारत की स्थिति अपने पड़ोसी देशों से भी नीचे है। जहां नेपाल 78 वे स्थान पर, पाकिस्तान 108, श्री लंका 112, म्यानमार 117, बांग्लादेश, 118 वें स्थान पर काबिज हुआ है। वही लगातार 6 वर्षों से फिनलैंड ने पहले नंबर पर अपना स्थान बनाए रखा है।

कब से शुरू हुआ है इंडेक्स?
इंटरनेशनल डे आफ हैप्पीनेस जिसको प्रकाशित करता है संयुक्त राष्ट्र  स्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क  ने अपनी पहली रिपोर्ट 2012 में प्रकाशित की।

मानक क्या है? रैंकिंग का पैमाना
प्रतिवर्ष 0 से 10 के पैमाने पर आबादी भारित औसत स्कोर को मापना है। जिसे समय की अवधि में और अन्य देशों की तुलना में ट्रैक किया जाता है।
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, सामाजिक समर्थन ,स्वतंत्र जीवन प्रत्याशा ,जीवन विकल्प चुनने की स्वतंत्रता कैसी है?इन सभी को आधार मानकर वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स तैयार किया जाता है। पिछले साल भारत की रैंकिंग में कुछ सुधार हुआ था। 2021 में 139 वे स्थान पर 2022 में 136वे स्थान पर था। इस साल भारत को वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में 126 वे स्थान के साथ और स्वास्थ जीवन मूल्यांकन स्कोर 4.036 प्राप्त हुआ है। यह रैंकिंग 2020-22 के जीवन मूल्यांकन पर आधारित है।
आपको बता दें शीर्ष 5 स्थानों पर पहले स्थान पर हर बार की तरह फिनलैंड स्कोर 7.804 आया है। सेकंड डेनमार्क स्कोर 7.586 और थर्ड आइसलैंड स्कोर 7.530 है चौथे स्थान पर इजराइल स्कोर 7.473 और पांचवे स्थान पर नीदरलैंड स्कोर 7.403 पहुंचा है।
वही सबसे निचले पायदान पर अफगानिस्तान 137 वे स्थान के साथ 1.856 स्कोर पर है। और लेबनान 136 जिसका स्कोर 2.392।

भारत से नीचे कौन-कौन से देश
अफगानिस्तान के अलावा भारत के नीचे मेडागास्कर, जांबिया, तंजानिया, कोमोरोस, मलावी, बोत्सवाना, कांगो, जिंबाब्वे, सिएरा, लियोन, लेबनान रहे। आपको बता दें, सतत विकास समाधान नेटवर्क और पेरिस जलवायु समझौते व्यावहारिक समस्या को हल करने हेतु वैश्विक स्तर पर प्रयास करते रहते हैं। जो वैज्ञानिक व तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करते हैं। स्रोत, वर्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 के आधार पर।

Morning News India

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

12 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

15 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

17 घंटे ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

18 घंटे ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

19 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago