देश की शिक्षा व्यवस्था में हर दिन शर्मसार करने वाले वीडियो और बातें सामने आती हैं। हालिया मामला मध्य प्रदेश कटनी जिले का है। जहां कटनी के बरही शासकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने विधायक संजय पाठक के सामने एक बड़ा खुलासा किया। छात्राओं का आरोप है कि प्राचार्य ना केवल उन्हें गंदी नजरों से देखता है, छूता है बल्कि उसने कॉलेज के कॉमन रूम में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। स्कूल की छात्राएं जब भी कपड़े बदलती हैं। तब प्राचार्य उन्हें मोबाइल में देखता है।
क्या कहा विधायक ने?
विधायक संजय पाठक ने इस खबर को सुना, तो वह तिलमिला गए। साथ ही उन्होंने अफसरों और कर्मचारियों की आनन-फानन में बैठक ली। दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सीएम शिवराज सिंह चौहान और कटनी के शिक्षा प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया।
वही छात्राओं ने अपनी आपबीती बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा गर्ल्स जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है, कॉलेज में। तब कॉमन रूम में कपड़े बदलती है। वहां के सीसीटीवी कैमरे को बंद नहीं किया जाता और प्राचार्य इन छात्राओं को कपड़े बदलते हुए देखता है। उपरोक्त मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने टीम गठित कर दी है।
कटनी और कलेक्टर
जब यह मामला तूल पकड़ने लगा। तब कलेक्टर अवि प्रसाद ने कटनी के तिलक राष्ट्रीय कॉलेज की प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की । इस टीम ने मौके पर जाकर लगभग 150 लोगों के बयान लिए।
सीसीटीवी कैमरा की जांच हुई और टीम ने पाया कि लड़कियां सही कह रही थी। इस मामले को कॉन्ग्रेस जोर-शोर से उठाने वाली है। वह प्राचार्य पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ शिवराज सिंह की सरकार पर भी निशाना साधेगी।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…