भारत

Islamic Facts in Hindi: इस्लाम से जुड़ी 10 रोचक बातें जो आप नहीं जानते!

Islamic Facts in Hindi: दुनिया में इन दिनों इस्लाम को लेकर काफी गलतफहमियां फैली हुई हैं। लोग समझते है कि मुसलमान खून खराबा करते हैं और तलवार के बल पर सारी दुनिया में इस्लाम फैलाना चाहते हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, ये सब एक साज़िश के तहत इस्लाम को बदनाम किये जाने की प्रक्रिया में हो रहा है। इस्लाम तो वो मज़हब है जिसे लोगों ने सही तरीके से समझा ही नहीं है। क्योंकि मूल तथ्य किसी को पता ही नहीं है। इस्लाम (Islamic Facts in Hindi) का मतलब है शांति और इंसानियत से प्यार करना। जबकि मौजूदा दौर में इस्लाम को आतकंवाद से जोड़ा जा रहा है। हम आपको इस्लाम के 10 ऐसे रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिनसे आज तक आप नावाकिफ थे। Islamic Facts in Hindi सीरीज का यही प्रयास है कि आम जन तक इस्लाम की सही तस्वीर पहुंचाई जाए ताकि आप भी जान सके कि मुस्लिम धर्म कैसा है।

यह भी पढ़ें: Islam Facts in Hindi: रसूल और नबी में क्या अंतर हैं, मुस्लिम बंधु भी नहीं जानते!

Islamic 10 Facts in Hindi

1. अरब देशों में रहने वाले सभी मुस्लिम नहीं

आप सोचते होंगे कि अरब में रहने वाले सब लोग मुसलमान है। जबकि सारे अरबी लोग मुस्लिम नहीं हैं। उनमें ईसाई, बौद्ध, यहूदी, एथेस्ट भी शामिल हैं। बल्कि इंडोनेशिया में मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा है।

2. मुसलमान मक्का मदीना में पूजा नहीं करते

इस्लाम के अंतिम नबी मुहम्मद साहब हुए। उनके लिए सबके मन में आदर है लेकिन उनकी पूजा नहीं की जाती है क्योंकि अल्लाह के अलावा इस्लाम में कोई पूजनीय नहीं है। इसे इस्लाम में शिर्क कहा जाता है। हज करने के लिए मुस्लिम मक्का मदीना जाते हैं, लेकिन वहां किसी की पूजा नहीं करते हैं। बल्कि केवल अल्लाह से नमाज के जरिये दुआ के जरिये मांगते हैं।

3. अल्ला-हु-अकबर से डरे नहीं!

हिजाब विवाद में आपने अल्ला-हु-अकबर का नारा जरूर सुना होगा। सुबह शाम अजान में भी यही लफ्ज बोले जाते हैं। गैर मुस्लिम सोचते है कि ये लोग अकबर बादशाह को पूजते है। जबकि इसका मतलब है ‘अल्लाह महान है’। अकबर का मतलब महान होता है। तो अगली बार हिंदू भाई अल्लाहू अकबर से डरे नहीं।

यह भी पढ़ें: Islam Facts in Hindi: इस्लाम में कितने पैगंबर हुए हैं, मुसलमान भी नहीं जानते, यहां पढ़ें सच्चाई

4. हर मुस्लिम औरत बुर्का नहीं पहनती

बुर्का या हिजाब का मतलब अपने शरीर को ढकना है। जिस पर इन दिनों काफी बखेड़ा खड़ा हो रखा है। लेकिन आप जानते नहीं कि हर मुस्लिम औरत के लिए हिजाब अनिवार्य नहीं है। वह भी आधुनिक कपड़े पहन सकती हैं। बस महिला के शऱीर का कोई हिस्सा दिखाई नहीं देना चाहिए। यानी छोटे और पारदर्शी कपड़ों पर बंदिश है।

5. इस्लाम में शराब और सिगरेट पीना हराम है

शराब को लेकर इस्लाम का सख्त रुख है। चूंकि शराब और सिगरेट दोनों ही इंसान के लिए जहर है और जो चीज आपको मार सकती है, मति भ्रष्ट कर सकती है तो इस्लाम उसकी इजाजत नहीं देता। इस्लाम में आत्महत्या भी हराम है। यानी जो खुदकुशी करता है तो उसे नरक में जाना पड़ता है।

6. इस्लाम में गर्भपात पर पाबंदी

इस्लाम में गर्भपात और भ्रूणहत्या पर पाबंदी है। हां अगर मां की जान को ख़तरा है तो गर्भपात किया जा सकता है। यानी खास परिस्थिति में इस्लामी कानून लचीले भी होते हैं। मेडिकल साइंस भी इस्लाम की इस बात की तारीफ करती है। क्योंकि अबोर्शन से महिला की जान को खतरा रहता है।

7. दुनिया का दूसरा बड़ा धर्म है इस्लाम

इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। जो कि बड़ी तेजी से फैल रहा है। माना जाता है कि 2050 तक इस्लाम ईसाई धर्म के आगे निकल जाएगा। कहा जाता है कि इस्लाम तलवार नहीं बल्कि व्यवहार से फैलता है।

यह भी पढ़ें: Jaipur Ramadan 2024: जयपुर में कब से है पहला रमजान, तारीख नोट कर लें!

8. मरियम का नाम बाइबिल से ज्यादा क़ुर्आन शरीफ में

मैरी या मरियम यानी हजरत ईसा की माता का नाम जितना बाईबल में लिया गया है, उससे कहीं ज्यादा कुरान शरीफ में लिया गया है। चूंकि ईसा मसीह को मुस्लिम नबी और रसूल भी मानते हैं। मुहम्मद साहब के पहले हजरत ईसा ही नबी थे। कयामत से पहले वो दुबारा दुनिया में आएंगे और हुकूमत करेंगे तथा दज्जाल यानी कलि को मारेंगे।

9. यहूदियों को इस्लाम ने ही बचाया था

दूसरे विश्व युद्ध में बहुत से मुसलमानों ने नाजियों से यहूदियों को बचाया था। जबकि आजकल इजराइल और फलीस्तीन जंग में लड़ रहे हैं। इस्लाम ने यहूदियों को हमेशा बचाया है, बदले में खुद के लिए नफरत ही पाई है।

10. इस्लाम में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं

इस्लाम में हिंसा करने पर सख्त पाबंदी है। जबकि इसके उलट आज पूरी दुनिया में इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ा जा रहा है। असल में तो इस्लाम मानवता पर आधारित धर्म है। मुहम्मद साहब ने जिंदगी भर प्यार बांटा। उन लोगों के लिए भी बद्दुआ नहीं की जिन्होंने ताईफ की घाटी में उन पर पत्थर बरसाए। तो अगर कोई मुसलमान आतंक को सपोर्ट करता है तो वह सही इस्लाम को नहीं जानता है। ये अनमोल बातें औरों तक भी शेयर करे ताकि लोग इस्लाम से डरे नहीं, बल्कि इस्लाम को सही मायने में समझे।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: 1 lakh 24 hazar ambiya1 लाख चौबीस हज़ार नबी10 facts about islam religion101 interesting facts about islam5 pillars of islamfacts about muslimshazrat ali quoteshijri 1445islam facts historyIslam Facts in Hindiislam uae dudaiIslamic Facts in Hindimecca madina islam historyMorning news india islamic newsmuhammad sahab kaun thenabi rasool differencenabi rasool difference hindiprophet muhammad factsprophet muhammad storyramadan 2024saudi arabia islam factsअरब देशों में रहने वाले सभी मुसलमान नहीआतंकवाद और इस्लामइस्लाम के बारे में गलत धारणाइस्लाम धर्म का इतिहासइस्लाम धर्म की सच्चाईइस्लाम में कितने पैगंबर हुएइस्लाम से जुड़ी 10 रोचक बातेंजयपुर में इस्लामदुनिया में इस्लाम कब आयानबी और रसूल में क्या फर्क हैभारत में इस्लाम कब आयाभारत में मुस्लिम जनसंख्या कितनी हैमक्का मदीना इस्लाममुसलमान हिंसा नहीं चाहतेमोहम्मद साहब की शिक्षाएंरमजान 2024 इस्लामरसूल और नबी में क्या अंतर हैंशबे बारात जयपुरसल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम

Recent Posts

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 दिन ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

5 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

5 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

5 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

5 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

5 दिन ago