भारत

Islamic Hijri Month: मुस्लिम कैलेंडर में कितने महीने होते हैं, नाम जान लीजिए

Islamic Hijri Month: मुस्लिम कैलेंडर हिजरी संवत पर आधारित होता है। अंग्रेजी कैलेंडर सूर्य पर आधारित होता है जबकि हिजरी संवत (Islamic Hijri Month) चांद पर आधारित होता है। यही वजह है कि हर साल 11 दिन का अंतर आ जाता है। अभी 2024 में हिजरी साल 1445 चल रहा है। आज चांद दिखने पर शाबान का महीना शुरू हो जाएगा। हिजरी कैलेंडर में भी साल में 12 महीने होते हैं। शाबान के बाद पवित्र महीना रमजान आएगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस्लामिक कैलेंडर (Islamic Hijri Month) में महीनों के क्या नाम होते हैं, और उनमें क्या त्योहार आते हैं।

यह भी पढ़ें:Shab-e-Barat 2024 में इन 4 मुस्लिमों को नहीं मिलती माफी, जानिए क्यों

हिजरी कैलेंडर में 12 महीनों के नाम

1. अल-मुहर्रम – पहला महीना मुहर्रम का होता है। इसका मतलब है वर्जित, यानी इस पवित्र महीने में किसी भी युद्ध और लड़ाई की मनाही होती है। ताजिये इसी महीने की दस तारीख को निकाले जाते हैं। मुस्लिम इस महीने में शादी या कोई फंक्शन नहीं करते हैं।

2. सफ़र – हिजरी संवत का दूसरा महीना सफ़र होता है, जिसका मतलब खालीपन है। साल के इस वक्त में अरब में घर खाली रहते थे इसीलिए इसका नाम सफर रखा गया है।

3. रबी अल-अव्वल – तीसरे महीने में वसंत का मौसम आ जाता है। इसी पवित्र महीने में पैगंबर मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था।

4. रबी’ अथ-थानी या रबी’ अल-अख़िर – इस चौथे महीने का मतलब है दूसरा और आखिरी वसंत।

5. जुमादा अल-ज़ला – पांचवे महीने का मतलब सूखी भूमि से है। यानी ये महीना ग्रीष्म ऋतु से पहले आता है।

6. जुमादा अल-अखिराह – छठा महीना भी गर्मी के मौसम में आता है।

7. रज्जब – सातवे महीने रज्जब का मतलब सम्मान और आदर होता है। ये दूसरा पवित्र महीना है जिसमें लड़ाई करने की मनाही है। इसी महीने में हाल ही में कुंडे का त्योहार मनाया गया है।

यह भी पढ़ें:Hijri Calendar 2024: हिजरी कैलेंडर हर साल 11 दिन कम क्यों होता है, चांद से मुसलमानों का अनोखा रिश्ता जान लीजिए


8. शाबान – आठवे महीने शाबान का मतलब है छितरा हुआ। इसी महीने में शब-ए-बारात का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये 25 फरवरी 2024 को आएगा।

9. रमजान – सबसे पवित्र महीना रमजान हिजरी कैलेंडर का नौवा महीना है। इस महीने में 30 दिन तक रोजे रखे जाते हैं। रमजान का मतलब होता है जलती गर्मी। रोजे में खाली पेट होने पर व्यक्ति की गुनाहों की इच्छा जल जाती है।

10. शव्वाल – दसवे महीने शव्वाल का मतलब है उठाना। इसी महीने के पहले दिन ईद-उल-फ़ितर यानी मीठी ईद मनाई जाती है।

11. जिल़काद या अल क़ायदा – 11वे महीने का मतलब होता है युद्धविराम। इस पवित्र महीने में भी युद्ध पर पाबंदी होती है।

12. अल-हिज्जाह या ज़िलाहिज्ज – हिजरी कैलेंडर के आखिरी और 12वे महीने में हज यात्रा की जाती है। इसी महीने की दस तारीख को बकराईद का त्योहार मनाजा जाता है। इस महीने के दौरान दुनियाभर से मुस्लिम तीर्थयात्री हज करने मक्का शरीफ जाते हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

1 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

1 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

2 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

2 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

3 दिन ago