Categories: भारत

Aditya L1 पर इसरो ने दिया बड़ा अपडेट, सफलतापूर्वक बदली कक्षा

ISRO का सूर्य यान Aditya L1 शनिवार को सफलतापूर्वक लॉन्च होने के बाद से सफलतापूर्वक अपने मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। आज रविवार को आदित्य एल1 ने पहली बार अपनी कक्षा बदली। सूर्य यान आज दूसरी कक्षा में स्थापित हो गया है, अब यह अगले 16 दिन तक पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा करेगा। इसके बाद सूर्य की ओर रवाना होगा।

16 दिन में पांच बार बदलेगा कक्षा

Aditya L1 अगले 16 दिनों में पांच बार पृथ्वी की अलग-अलग कक्षाओं में परिक्रमा करेगा। इसके बाद थ्रस्टर फायर कर इसे पृथ्वी और सूर्य के बीच स्थित लैंग्रेज प्वाइंट की ओर भेजा जाएगा। आदित्य एल1 का अगला कक्षा परिवर्तन पांच सितंबर 2023 को देर रात लगभग तीन बजे होगा।

चार महीनों की यात्रा के बाद पहुंचेगा सूरज के करीब

इसरो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आदित्य एल-1 अगले चार महीनों में 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इसके बाद यह लैंग्रेज प्वाइंट पर स्थापित होकर सूर्य की परिक्रमा करते हुए उसका अध्ययन करेगा। हालांकि इस मिशन में बहुत सारी चुनौतियां भी सामने आएंगी लेकिन इसरो के वैज्ञानिकों को इस मिशन के सफलतापूर्वक पूरा होने की उम्मीद है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

5 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago