Categories: भारत

RIP- ISRO Scientist N. Valarmathi Passes Away: शांत हो गई चंद्रयान-3 को विदा करने वाली आवाज, ISRO वैज्ञानिक का निधन

 

  • वलारमथी की आवाज रहेगी अमर 
  • सोशल मीडिया पर जताया गया दुख

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की महिला वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक से निधन (ISRO Scientist N. Valarmathi Passes Away) हो गया हैं। वह उन चुनिंदा वैज्ञानिकों में शामिल थी जो हाल ही में भेजे गए चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) को विदा करने वाली टीम में शामिल थी। 

वलारमथी के निधन से इसरो वैज्ञानिकों में शोक का माहौल है। वलारमथी वो थी, जिन्होंने चंद्रयान-3 मिशन लॉन्चिंग (Chandrayaan-3 Mission Launch) में अपनी अनूठी आवाज से कई घोषणाएं की। लेकिन रविवार, 3 सितंबर 2023 की शाम वह हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गई। तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं वैज्ञानिक वलारमथी का निधन रविवार शाम को हुआ। उन्होंने राजधानी चेन्नई में अपने जीवन की अंतिम सांस ली। 

 

यह भी पढ़े: Aditya L1 पर इसरो ने दिया बड़ा अपडेट, सफलतापूर्वक बदली कक्षा

 

वलारमथी की आवाज रहेगी अमर 

 

इसरो वैज्ञानिक वलारमथी ने इसी साल चंद्रयान 3 लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को आवाज दी थी। गौरतलब है कि इसी साल 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। 

यह भी पढ़े: सूरज पर कितने घंटे का होता है दिन, बिना सूरज के जीवन संभव है या नहीं, जानिए ऐसे ही और भी रोचक तथ्य

 

सोशल मीडिया पर जताया गया दुख

 

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने भी सोशल मीडिया पर वलारमथी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा अब श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। उनका अंतिम काउंटडाउन चंद्रयान-3 था। 

 

यह भी पढ़े: Aditya L1 Mission: भारत से पहले ये 5 देश भेज चुके हैं सूरज पर सैटेलाइट, जानिए भारत कितनी दौलत कमाएगा

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago