Categories: भारत

लॉन्चिंग से पहले चंद्रयान-3 का मिनिएचर मॉडल लेकर तिरूपति पहुंचे ISRO के वैज्ञानिक

विश्व में एक बार फिर से भारत अपनी खास पहचान बनाने जा रहा है। देश का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 शुक्रवार को लॉन्च होगा। इसके लिए आज से काउंट डाउन शुरु हो गया है। आज ISRO वैज्ञानिक भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे। वैज्ञानिक चंद्रयान-3 का मिनिएचर मॉडल भी अपने साथ ले गए। शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसे लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान 24-25 अगस्त को चांद पर उतरेगा। 

 

लॉन्चिंग से पहले हुआ प्रक्षेपण अभ्यास

इसरो की ओर से अधिकारिक ट्वीट करके बताया गया है कि बोर्ड ने प्रक्षेपण को अधिकृत कर दिया है। इसरो ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले संपूर्ण प्रक्षेपण तैयारी की है। लॉन्चिंग प्रक्रिया का 24 घंटे का "प्रक्षेपण पूर्वाभ्यास" किया। आज से इसकी उल्टी गिनती शुरु हो गई है। 

 

बाहुबली रॉकेट से होगी लॉन्चिंग 

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए अपग्रेडेड बाहुबली रॉकेट तैयार किया गया है। इसे व्हीकल मार्क-3 (MV-3) से लॉन्च किया जाएगा। MV-3 का लॉन्चिंग सक्सेस रेट 100% है। 14 जुलाई को लॉन्च करने के बाद 14 दिन तक यह रोवर लैंडर के चारों तरफ 360 डिग्री में घूमकर कई सारे परीक्षण करेगा। इस दौरान रोवर के चलने से पहिए के जो निशान चंद्रमा की सतह पर बनेंगे, उनकी तस्वीर भी लैंडर भेजेगा।

 

बता दें कि चंद्रयान-3 के लॉन्च होते ही भारत चंद्रमा पर राष्ट्रध्वज पहुंचाने वाला चौथा देश बन जाएगा। साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने वाला पहला देश भी होगा। इस तरह 14 जुलाई 2023 का दिन भारत के लिए बहुत ही खास साबित होगा। शुक्रवार को श्रीहरिकोटा से सतीश धवन स्पेस सेंटर से यह पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा के लिए उड़ान भरेगा। 
 

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

14 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

15 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

19 घंटे ago