जयपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन रहा है जहां उनकी रामलला के तौर पर मनुहार करके पूजा अर्चना की जा रही है। हालांकि, अयोध्या में ही एक मंदिर ऐसा भी है जहां प्रभू श्रीराम को गाली दी जाती है। इस मंदिर में श्रीराम को भोग लगाते समय गालियां दी जाती हैं। यह जानकी महल मंदिर (Janki Mahal Mandir) है जहां भगवान श्रीराम की पूजा दामाद के तौर पर की जाती है। जिस तरह से लोग ससुराल में दामाद के साथ ससुराल में हंसी-मजाक किया जाता है ठीक उसी तरह इस मंदिर में प्रभू श्रीराम के साथ व्यवहार किया जाता है। श्रीराम को उलहाना दिया जाता है। हालांकि, आदर-सत्कार भी खूब किया जाता है।
यह भी पढ़ें : श्रीराम ने किन्नरों को दिया था ये वरदान, कलियुग में ऐसे करेंगे राज
अयोध्या के जानकी महल मंदिर में रोज भोग समारोह होता है जिस दौरान हंसी मजाक के साथ ताने देने वाले गीत गाए जाते हैं। गालियां भी गई जाती हैं। अयोध्या के इस जानकी महल मंदिर से नेपाल के शाही परिवार का जुड़ाव रहा है। इस मंदिर की जमीन को 1942 में मोहन लाल केजरीवाल नाम के शख्स ने खरीदा और इसको देवी जानकी के पैतृक घर का रूप दे दिया।
भगवान श्रीराम की पत्नी सीता माता का नाम जानकी भी है। जानकी का जन्म मिथिला में हुआ था जो अब नेपाल में है। जानकी मंदिर में श्रीराम की दामाद की तरह खातिरदारी की जाती है। आपको यह भी बता दें कि राम-सीता की शादी हिंदू कैलेंडर के पौष महीने में हुई थी जिस वजह से जानकी महल मंदिर में हर साल पौष माह में भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है।
यह भी पढ़ें : नोटों पर श्रीराम की तस्वीर होनी चाहिए या नहीं, देखें लोगों ने क्या कहा
आपको बता दें कि अयोध्या के जानकी मंदिर भगवान राम की शादी की सालगिरह भी मनाई जाती है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के नजदीक आने के साथ ही जानकी महल की रौनक भी बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि माता जानकी की जन्मभूमि मिथिला से अयोध्या में उपहार भी भेजे जा रहे हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…