झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। उनके निधन से राजनीतिक दलों में शोक की लहर है। महतो पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण चेन्नई में आज सुबह इलाज के दौरान शिक्षा मंत्री का निधन हो गया।
बता दें कि पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सीएम हेमंत सोरेन उनसे मिलने हॉस्पिटल भी गए थे। तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें रांची से चेन्नई एयरिलफ्ट कर ले जाया गया। कई बड़े नेताओं ने महतो के निधर पर ट्वीट कर शोक जताया है। सभी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दे रहे है।
सीएम सोरेन ने ट्वीट करके जताया दुख
मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने ट्विटर पर अपना दुख जताया है। उन्होनें वहां लिखा अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे। आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया।
14 मार्च को विधानसभा में सत्र के बीच बिगड़ी थी तबीयत
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 14 मार्च को विधानसभा का बजट सत्र चल रहा था। उसी बीच महतो की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत रांची के पास वाले पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सीएम सोरेन ने उनसे मिलकर चेन्नई जाने का सुझाव दिया। चेन्नई में ही इलाज के दौरान महतो ने अंतिम सासं ली।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…