Categories: भारत

G-20 में राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों को परोसे जाएंगे जोधपुर के खाखरे, मठरी और बाजरे के लड्डू

  • गिफ्ट में दिए जाएंगे मिलेट्स प्रोडक्ट
  • पूसा में लगाई जाएगी प्रदर्शनी

 

जोधपुर। दिल्ली में 9-10 सिंतबर को होने वाली G-20 की मीटिंग की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इसमें राजस्थान अहम भूमिका निभाने जा रहा है। जी-20 बैठक में कुल 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। इनके लिए जोधपुर की स्पेशल डिशेज तैयार की जा रही है। राष्ट्राध्यक्षों के साथ उनकी पत्नियां भी इसमें शामिल होने के लिए साथ आ रही है। इनकी खातिरदारी के लिए राजस्थान तैयार है। ये जोधपुर में तैयार बाजरे के लड्डू का स्वाद चखेंगी। 

 

यह भी पढ़े: Teachers Day Special- Fatima Sheikh: दलित-मुस्लिमों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाली महिला की बारे में जानना है जरुरी

 

गिफ्ट में दिए जाएंगे मिलेट्स प्रोडक्ट

इस बार जी-20 बैठक में मोटे अनाज पर मुख्य फोकस किया जा रहा है। राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां काजरी जोधपुर की ओर से तैयार बाजरे के लड्डू, खाखरे मठरी और चकरी के स्वाद को तो एंजॉय करेंगी ही साथी अपने साथ राजस्थान की यादों को भी लेकर जाएंगी। उनको टॉकन ऑफ गिफ्ट के तौर पर भी ये उत्पाद दिए जाएंगे। 

 

यह भी पढ़े:  विधानसभा चुनाव: ये छात्र नेता छुड़ाएंगे दिग्गजों के छक्के, लगाया एड़ी से चोटी का जोर

 

पूसा में लगाई जाएगी प्रदर्शनी

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) परिसर में काजरी में तैयार किए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में जोधपुर के दो एनजीओ मीरा और गंगा शामिल होंगे। इन्हें काजरी की ओर से बाजरे के संवर्द्धित उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया है। फिलहाल लड्डू, खाखरे, मठरी और चकरी की ही टेक्नोलॉजी दी गई है। चॉकलेट, कैंडी, बिस्किट भी बनाए गए हैं लेकिन इनकी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर नहीं की गई है।

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago