भारत

जोशीमठ नगर पालिका का गजब जुगाड़, गंदी बोतलों से कमा लिए 1 करोड़

जयपुर। इन दिनों चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। पूरे भारत भर से लोग चार धाम दर्शन के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं लेकिन उनका आना राज्य के लिए आफत बन चुका है। यहां आने वाला पर्यटक भारी मात्रा में प्लास्टिक की बोतले, रैपर्स और दूसरे कचरा यहां छोड़ कर जा रहे हैं जो न केवल गंदगी फैलाता है वरन पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह है।

नगर पालिका ने शुरू की कचरे से कमाई

स्थानीय नगर पालिका प्रशासन ने बढ़ते कचरे से निपटने के लिए मास्टर प्लान बनाकर उस पर तुरंत कार्यवाही भी शुरू कर दी है। चार धाम यात्रा मार्ग के दौरान पड़े हुए प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उसे रिसाइकल किया जा रहा है। जोशीमठ नगर पालिका ने इस कचरे को रिसाईकल कर अभी तक 1.02 करोड़ रुपए से अधिक की इनकम कमा ली है।

यह भी पढ़ें: 8 हजार खर्च करके आप भी हर महीने कमा सकते हैं लाखों रुपये, पढ़ें पूरी खबर

ढाई लाख से अधिक प्लास्टिक बोतलें हैं शामिल

पिछले एक महीने में यहां पर नगर पालिका ने लगभग ढ़ाई लाख से अधिक प्लास्टिक बोतलें एकत्रित की हैं। ये बोतलें पानी, कोल्ड ड्रिंक और दूसरे ड्रिंकिंग लिक्विड्स की हैं। इन सभी को मिलाकर पालिका ने तीन टन से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर उसे रिसाईकल किया है।

इस काम के लिए नगर पालिका ने एक कॉम्पेक्टर मशीन भी लगाई है, साथ ही प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए 22 मजदूर लगाए गए हैं। ये सभी चार धाम यात्रा में आने वाला श्रद्धालुओं द्वारा फेंके गए कचरे को उचित ढंग से रिसाइकल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस समय चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता हटा दी गई है। जिसकी वजह से लोग भारी संख्या में यहां आ रहे हैं। पहले सीमित संख्या में रजिस्ट्रेशन किया जाता था, जिसके चलते चार धाम यात्रा पर कम श्रद्धालु आते थे और कम गंदगी होती थी।

देश-विदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago