Categories: भारत

केरल हाई कोर्ट, जज की महत्वपूर्ण टिप्पणी, प्रेस के फिसलते पायदान पर भी वह अडिग खड़ा है।

विश्व स्तर पर प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत का पायदान 180 देशों में 150 वें पायदान पर आ गया। इस चिंता के बीच भी केरल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति की यह टिप्पणी मीडिया के लिए महत्वपूर्ण है। जिसमें उन्होंने मीडिया की तारीफ करते हुए कहा है। बगैर मीडिया के हमारे फैसले और आदेश का कोई भी मतलब नहीं है। हाई कोर्ट के जस्टिस देवन रामचंद्रन ने प्रेस को अपने आप में लोकतंत्र बताया है। मीडिया की आजादी पर रोक लगाने की चिंता जाहिर करते हुए। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया के कई पहलुओं पर बात की।
 

किस कार्यक्रम में उपस्थित थे

केरल,कोझिकोड प्रेस क्लब के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में जस्टिस रामचंद्रन ने लोकतांत्रिक भारत में प्रेस की अहमियत विषय पर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा मैं लोगों की नब्ज जानने के लिए प्रेस पर भरोसा करता हूं और मैं हमेशा कहता हूं, कि जब तक लोगों को उसके बारे में पता नहीं होगा। हमारे आदेश और फैसले बेकार है। उन्होंने आगे कहा अगर मीडिया न्यायपालिका को बॉयकॉट कर दे या रिपोर्ट न करें तो हमारे फैसले केवल ( दस्तावेज) रिपोर्टिंग जर्नल में रह जाएंगे।

मीडिया के महत्व को बताते हुए न्यायमूर्ति रामचंद्रन ने इसे लोकतंत्र का फोर्थ पिलर बताया। इसी के साथ उन्होंने मीडिया पर लगने वाले प्रतिबंधों की भी चिंता जाहिर की।  रामचंद्रन ने कहा कल्पना कीजिए कि प्रेस पर प्रतिबंध लग गया या उसे क्वारंटाइन कर दिया गया। तब हमें बिल्कुल भी मालूम नहीं होगा कि हम क्या चाहते हैं? या कार्यपालिका को भी नहीं पता होगा कि जनता क्या चाहती है? इससे ना केवल बगावत होगी बल्कि अराजकता और विद्रोह भी उत्पन्न होंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा अगर आप ट्यूनीशिया में जैस्मीन रिवॉल्यूशन देखेंगे, तब पाएंगे कि कैसे लोग अपनी बात नहीं रख पा रहे थे। जिसकी वजह से वहां क्रांति की आग कैसे बढ़ गई थी?

आगे उन्होंने कहा जिन फैसलों की बात होती है। उसकी वजह प्रेस ही है। प्रेस की ही अहमियत है कि हमें देश में क्या हो रहा है? उसका पता चलता है। न्यायालय के अच्छे कार्यों का पता भी प्रेस के जरिए ही चलता है। न्यायमूर्ति ने आगे कहा हम प्रेस को चौथा स्तंभ मानते हैं क्योंकि संप्रभुता की ताकत को समझते हैं। एक अन्य उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा तीन पैर वाला स्टूल टीका नहीं रह पाएगा। हमें चौथा पैर मीडिया चाहिए ।जो पूरे सिस्टम को स्थिरता देता है। भारतीय मीडिया की शानदार उपलब्धि और कार्य के लिए उन्होंने मीडिया को उसके शानदार कार्य के लिए बधाई दी।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago