Categories: भारत

सिंधिया परिवार को गद्दार बताने पर ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

देश के 5 राज्यों में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। चुनावों से पहले एमपी में भी राजनीतिक हलचल देखी जा रही है। कांग्रेस के सिंधिया परिवार के खिलाफ बयान देने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस की ओर से की गई आलोचना पर पलटवार किया है। उन्होनें कहा कि अगर ऐसा था तो उनके पिता को और उन्हें कांग्रेस में शामिल ही क्यों किया था। 

 

बाल गंगाधर तिलक: जब पहली बार स्वराज्य के विचारों

 

दरअसल प्रियंका गांधी की ग्वालियर यात्रा के दौरान स्मारक पर पोस्टर लगाए गए थे कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सिंधियाओं ने रानी लक्ष्मीबाई, तथा 1969 और 2020 में कांग्रेस को धोखा दिया। इन पोस्टरों को पुलिस ने हटा दिया। प्रियंका गांधी की रैली में विपक्ष नेता गोविंद सिंह ने संबोधन में सिंधिया परिवार के लिए कहा कि इस परिवार ने लक्ष्मीबाई को धोखा दिया और बाद में कांग्रेस को (जब ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी ने मप्र में कांग्रेस को गिरा दिया)। अब 2020 में भी संपत्ति बचाने के लिए कांग्रेस सरकार को गिराकर धोखा किया है। 

 

कांग्रेस के इस बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए ज्योतिरादित्य ने जवाब दिया। कांग्रेस की आलोचना पर ज्योतिरादित्य ने कहा कि अगर ऐसा था तो उनके पिता और उन्हें कांग्रेस में क्यों शामिल किया था। उन्होंने कहा, ‘‘ देखो वे अपना काम करेंगे. जिन्होंने इतिहास का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा है उन्हें जो बोलना है बोलने दीजिए. मेरे और मेरे परिवार के कर्म, विचार और विचारधारा ग्वालियर, ग्वालियर संभाग, मप्र और राष्ट्र के लिए समर्पित हैं. .. यदि उन्हें इतनी ही चिंता थी तो उन्होंने मेरे पिताजी (माधवराव सिंधिया), और फिर मुझे कांग्रेस में क्यों शामिल किया।’
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago