Kalki Aur Islam: कल्कि पुराण में लिखा है कि जब धरती पर पाप का बोझ अत्यधिक बढ़ जाएगा तो दुष्टों और अत्याचारियों का अंत करने के लिए भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि धरती पर जन्म लेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुसलमान भी कल्कि अवतार में यकीन रखते हैं। जी हां, कुरान शरीफ में साफ तौर पर लिखा है कि समूची कायनात से शैतानों का सर्वनाश करने एक फरिश्ता (Kalki Aur Islam) आएगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस्लाम में कल्कि अवतार को क्या नाम से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Shab-e-Barat Ka Roza: शब-ए-बरात का रोजा ऐसे रखे, रमजान से अलग है
मुस्लिमों के पवित्र धर्म ग्रंथ कुरान में लिखा है कि ‘फितना दज्जाल‘ नामक एक राक्षस धरती पर आएगा, जिसके पास अपार शक्ति होगी। वह दज्जाल लोगों से कहेगा कि वही खुदा है। फिर उसका इसका अंत करने के लिए इमाम मेंहदी सफेद घोड़े पर आएंगे। ये ठीक उसी तरह है कि कलि (Kalki Aur Islam) को मारने कल्कि अवतार आएगा।
यह भी पढ़ें: Kalki Bhgwan Shayari in Hindi: कल्कि भगवान पर भेजे ये Top 10 शायरी
कल्कि (Kalki Aur Islam) पुराण की तरह इस्लाम में भी मेंहदी-अल-इस्लाम के आने का जिक्र हुआ है। कल्कि और मेंहदी से जुड़ी कई बातों में एक जैसी समानता मिलती है। दोनों अवतार इंसानियत को बचाने के लिए जन्म लेंगे। कलि को आप दज्जाल कह सकते हैं और कल्कि को इमाम मेंहदी। दोनों के बारे में कहा जाता है कि ये तब प्रकट होंगे जब दुनिया खत्म होने के करीब होगी। दुनिया में अच्छाई पूरी तरह से खत्म हो चुकी होगी और पाप चरम पर होगा। चारों तरफ त्राहिमाम होगा।
यह भी पढ़ें: Bhagwan Kalki Hathiyar: ये होंगे वो विध्वंशक हथियार, जिनसे कलयुग का सर्वनाश करेंगे कल्कि भगवान!
कल्कि और मेंहदी (Kalki Aur Islam) दोनों के जाहिर होने के स्थान के बारे में भी समानता है। कल्कि के बारे में कहा जाता है कि उनका जन्म भारत के एक गांव में होगा। उसी प्रकार मेंहदी के बारे में कुरान में लिखा है कि वह पूर्व दिशा से आएंगे। भारत अरब प्रायद्वीप के पूर्व में मौजूद है।
दोनों अवतारों के बारे में एक और बात मिलती है कि दोनों सफेद घोड़े की सवारी करेंगे। बिजली जैसी तेज रफ्तार सवारी सफेद घोड़े पर ये दोनों सवार होकर आएंगे और पूरे संसार से बुराई का अंत कर देंगे। कलि यानी दज्जाल का अंत भी इन्ही के हाथों से होगा।
पुराण के अनुसार (Kalki Aur Islam) जब कल्कि अवतार लेंगे उस वक्त इंसान का कद बहुत छोटा होकर मात्र एक फीट रह जाएगा। इंसान बौने लगने लगेंगे। वैसे ही इस्लाम में भी लिखा है कि जब इमाम मेहदी आएंगे तब इंसान की औसत उम्र महज 7 साल की ही रह जाएगी। दोनों के चेहरे पर भी एक दिव्य नूर या तेज होगा। इनके तीखी नाक और चौड़े माथे होंगे। तो यही साफ हो जाता है कि हिंदू मुस्लिम के झगड़े में पड़ना सब बेकार की बातें हैं। दोनों का तरीका अलग है पर इंसान एक है।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…