Categories: भारत

जगन्नाथ मंदिर में घुसी बीफ प्रमोट करने वाली काम्या जानी, होंगी गिरफ्तार!

 

जयपुर। फेमस यूट्यूबर काम्या जानी (Kamiya Jani) की जगन्नाथ मंदिर यात्रा से बवाल मच गया है। ओडिशा राज्य के पुरी नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में काम्या जानी के घुसने पर BJP ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीजेपी का कहना है कि बीफ मीट को प्रोमोट करने वाली काम्या जानी को जगन्नाथ मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर जाने की अनुमित कैसे दी गई। भारतीय जनता पार्टी ने काम्या जानी की गिरफ्तारी (Kamiya Jani Arrest) की भी मांग तक कर दी है।

 

काम्या जानी पर BJP-BJD आमने सामने

 

काम्या जानी के जगन्नाथ मंदिर (Kamiya Jani in Jagannath Temple) में जाने के मामले को लेकर ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (BJD) और ओडिशा भाजपा आमने सामने आ चुके हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा का कहना है कि काम्या के साथ बीजेडी नेता वीके पांड्यान भी मंदिर गए और वहां का महाप्रसाद ग्रहण किया। वहीं, बीजेडी ने भी भाजपा पर हमलावर हो गई है। बीजेडी ने कहा कि पार्टी जगन्नाथ मंदिर के विकास को लेकर असहिष्णु है। आपको बता दें कि काम्या जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम व फेसबुक पर हाल ही में अपनी जगन्नाथ यात्रा की तस्वीरें शेयर की थीं।

 

काम्या जानी की गिरफ्तारी की मांग

 

भाजपा नेता जतिन मोहंते ने मांग की है कि काम्या जानी के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करने पर IPC की धारा 295 के तहत करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है इस वजह से उसें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बीजेपी ने यह भी कहा है कि काम्या जगन्नाथ मंदिर के अंदर कैमरा कैसे गई, जबकि श्री जगन्नाथ टेंपल एडमिनिस्ट्रेशन (SJTA) की तरफ से यह बैन है। काम्या जानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी जगन्नाथ यात्रा का वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें वो वीके पांड्यान से बात करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में काम्या जानी से वीके पांड्यान महाप्रसाद के महत्व, हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजेक्ट तथा मंदिर के विकास से जुड़े मामलों पर बात कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़े: Vivek Bindra को इस कंगाल देश से मिली है डॉक्टर की उपाधि, जानिए सबकुछ

 

बीफ खाने वालों का मंदिर में प्रवेश बैन

 

ओडिशा भाजपा के महासचिव जतिन मोहंते ने कहा है कि पता चला है कि यूट्यूबर काम्या जानी और बीजेडी नेता वीके पांड्यान ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में महाप्रसाद ग्रहण करते हुए वीडिया शूट किया है। काम्या जानी ने पहले बीफ खाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। बीफ खाने वालों का जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश बैन है। ऐसे में हम आग्रह करते हैं कि IPC की धारा 295 के तहत हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए मामला दर्ज किया जाना चाहिए। अगर काम्या की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम कोर्ट जाएंगे।

 

यह भी पढ़े: नाबालिग बच्चियों का शौक रखता था पूर्व विधायक, FIR में गंभीर आरोप

 

काम्या जानी ने दिया ये जवाब

 

अपने काम को लेकर विवाद बढ़ता देख काम्या जानी ने भी जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्टोरी शेयर करके कहा है कि उन्होंने कभी बीफ नहीं खाया। काम्या ने लिखा, 'भारतीय होने के नाते मैं भारत की संस्कृति और विरासत को देखना चाहती हूं। मैं सभी ज्योतिर्लिंग और भारत के चारों धाम की यात्रा कर चुकी हूं और ये मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। मेरी नींद खुली तो मैंने अजीब न्यूज आर्टिकल पढ़ा, जिसमें मेरी जगन्नाथ मंदिर की यात्रा पर सवाल उठाए गए हैं। किसी ने मुझसे कुछ पूछा नहीं है, लेकिन फिर भी मैं साफ कर देना चाहती हूं कि ना तो मैं बीफ खाती हूं और ना ही मैंने कभी बीफ खाया है। जय जगन्नाथ।'
 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

24 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

54 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

1 घंटा ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

17 घंटे ago