Categories: भारत

Kangana Ranaut on Bharat: इंडिया-भारत मुद्दे पर भड़क उठी कंगना रणौत, दे दिया चौंकाने वाला बड़ा बयान

 

  • कंगना ने Tweet में क्या लिखा-
  • कंगना इस फिल्म में आने वाली है नजर 

 

Kangana Ranaut on Bharat: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत (Bollywood actress Kangana Ranaut) भी देश का नाम इंडिया (India) से भारत (Bharat) करने वाले मामले में कूद पड़ी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कंगना ने इंडिया नाम के इतिहास को लेकर अपना ज्ञान ट्विटर ओर साझा किया। इसके जरिये उन्होंने कहा है कि हम लोग इंडियन नहीं भारतीय है। 

 

यह भी पढ़े: Bharat Key Word on X: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'भारत' शब्द, बना दिया अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

 

कंगना ने Tweet में क्या लिखा-

 

अभिनेत्री कंगना ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में लिखा "इंडिया नाम में प्यार करने जैसा क्या है? वे (अंग्रेज) 'सिंधु' का उच्चारण नहीं कर सके तो उसको बिगाड़ के 'इंडस' कर दिया। फिर कभी उन्होंने 'इंदोस' तो बाद में 'इंडिया' कर दिया। महाभारत के समय में हुए कुरुक्षेत्र युद्ध में भी सभी राज्य 'भारत महाद्वीप' के अंतर्गत आते थे। लेकिन वे हमें इंदु सिंधु क्यों कह रहे थे? भारत नाम सार्थक है लेकिन इंडिया का अर्थ क्या है? 

कंगना ने लिखा "मुझे पता है कि वे 'रेड इंडियन' कहा करते थे क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में इंडियन का मतलब 'गुलाम' हुआ करता था। उन्होंने हमें 'इंडियन' नाम दिया, यही हमारी पहचान थी जो उन अंग्रेजों ने हमें दिया। पुराने शब्दकोशों में भी 'इंडियन का अर्थ गुलाम' बताया जाता था, लेकिन हाल में इसे बदला गया है। यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय है-इंडियन नहीं।  

 

 

यह भी पढ़े: इंडिया ही नहीं, ये 7 और भी हैं भारत के नाम! जानिए कब, क्यों कौनसा नाम पड़ा

 

कंगना इस फिल्म में आने वाली है नजर 
(Kangana Ranaut Next Movie)

 

अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'चंद्रमुखी 2' (Kangana Ranaut Next Movie Chandramukhi 2) में हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट 19 सितंबर है। इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency Movie) रहेगी, जोकि 24 नवंबर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में कंगना देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) का किरदार निभाते नजर आएँगी। फिल्म का निर्देशन भी कंगना ने खुद ही किया है। 

 

यह भी पढ़े: इंडिया बना भारत तो खतरे में पड़ेंगी वेबसाइट्स, सरकार ने ले लिया इतना बड़ा एक्शन

Aakash Agarawal

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago