Categories: भारत

कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान, इस नई पार्टी की होगी एंट्री

कर्नाटक में 224 सीटों के जल्द ही चुनाव होने वाले है। इसके लिए सरकारें एक्टिव मोड में है। आए दिन रोड शो और रैलियां निकाली जा रही है। वहीं आज भारत निर्वाचन आयोग कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करने वाला है। खबरों के मुताबिक आज 11:30 बजे चुनावों की तारीख घोषित की जा सकती है। 

Top 10 – जुड़े देश-विदेश के रोजाना अपडेट्स के लिए

भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस का त्रिकोणीय मुकाबला

कर्नाटक में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में चुनाव होना बताया जा रहा है। इसके लिए ईसीआई आज यानि बुधवार को सुबह 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होने जा रहा है। कर्नाटक में वर्तमान में भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा सत्ता में रहने की कोशिश कर रही है तो कांग्रेस भी पीछे नहीं रहेगी। भाजपा और कांग्रेस के इस जबरदस्त मुकाबले में जेडीएस की मौजूदगी दक्षिण भारतीय राज्यों में सियासी मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है। 

Morning News – देश में फिर से टूटने लगा कोरोना का कहर, एक्टिव केस में आया जबरदस्त उछाल

2018 में ऐसे बनी थी भाजपा सरकार

कर्नाटक में 2018 में 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए। उस समय किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। उन चुनावों में भाजपा को 104, कांग्रेस को 80 और जेडीएस ने 37 सीटें जीती थीं। उसी समय मई में कांग्रेस के विधायक भाजपा में आ गए और बीजेपी ने बहुमत के साथ सरकार बना ली। 

मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सुदसरथ अचर बिहारी…

आम आदमी पार्टी की एंट्री

आपको बता दें कि कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले ही 124 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं कर्नाटक चुनावों में एंट्री करने के लिए आम आदमी पार्टी ने भी 80 नामों की सूची जारी की है। बीजेपी ने कर्नाटक में 224 में से 150 सीटों पर जगह बनाने की तैयारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 3 महीनों में 7 बार कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं। 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago