Categories: भारत

कर्नाटक डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को बताया डरपोक, सरकार में फूट की आशंका

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि "2017 में सिद्धारमैया और तत्कालीन शहर विकास मंत्री स्टील फ्लाईओवर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से डर गए थे। इसलिए उन्होनें एक प्रोजेक्ट के काम को बीच में ही रोक दिया था। शिवकुमार की इस टिप्पणी ने राज्य के राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। इससे राज्य सरकार की एकजुटता को लेकर भी फोकस किया जा रहा है। शिवकुमार के बयान से सरकार में दरार की अटकलें लगाई जा रही है। 

 

प्रदर्शनकारियों के विरोध के सामने घुटने नहीं टेकता

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्राचीन विजयनगर साम्राज्य के सरदार केम्पेगौड़ा प्रथम की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में विधानसभा में यह बयान दिया। विधानसभा को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने कहा कि "जब सिद्धारमैया पिछली बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे, तो उन्होंने डर के चलते एक प्रोजेक्ट को रोक दिया था, मैं होता तो उसे पूरा करता, मैं प्रदर्शनकारियों के विरोध के सामने घुटने नहीं टेकता।" 

 

शिंदे सरकार ने बदले मुंबई की इन दो जगहों के नाम, जाने जाएंगे वीर सावरकर और वाजपेयी सेतु

 

शिवकुमार ने कहा कि 'मेरे पास टनल और फ्लाई-ओवर का निर्माण कराने की कई रिक्वेस्ट आती हैं। कई प्रोजेक्ट्स में चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। 2017 में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और तत्कालीन बेंगलुरु डेवलपमेंट मिनिस्टर केजे जॉर्ज शहर में स्टील फ्लाईओवर के खिलाफ प्रदर्शन से डर गए थे।'

 

एकजुटता का दिखावा

डीके शिवकुमार का यह बयान सरकार बनाने के बमुश्किल एक महीने बाद आया है। चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस को सीएम पद के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। ऐसे में शिवकुमार का यह बयान कर्नाटक कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं के बीच मनमुटाव के तौर पर देखा जा रहा है। कर्नाटक की बीजेपी सरकार का कहना है कि दोनों नेता साथ मिलकर काम करने का सिर्फ दिखावा करते हैं, लेकिन जल्द ही सरकार में फूट पड़ती नजर आएगी। इस तरह से सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली।

 

CM को लोगों की परवाह 

कर्नाटक मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, ‘मैं नहीं कहूंगा कि सिद्धारमैया डर गए थे। मुख्यमंत्री जनता की राय के प्रति संवेदनशील हैं, कई बार गलत बातें फैल जाती हैं और अच्छे फैसलों में देरी हो जाती है। मुझे लगता है कि डिप्टी CM भी यही कहना चाहते थे।’

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago