आतंकी पन्नू करेगा Ram Mandir समारोह में CM योगी की हत्या, जानें कैसे!

Khalistan समर्थक और सिख फॉर जस्टिस के आतंकी Gurpatwant Singh Pannu एक बार फिर चर्चा में है। इस बार पन्नू ने CM Yogi Adityanath को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा है कि उनको कोई नहीं बचा पाएगा। पन्नू ने ऑडियो मैसेज भेजकर यह धमकी दी है।  धमकी देते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहा राम मंदिर समारोह में कोई बचा नहीं पाएगा। जरूरत पड़ने पर राजनीतिक हत्याएं करेंगे और 22 जनवरी को इसका जवाब दिया जाएगा। इस घटना के बाद अयोध्या में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने 3 संदिग्धों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें : Jaipur से Ayodhya के लिए Bus, टिकट किराया और दूरी, जानिए सबकुछ

वॉइस रिकॉर्ड  मैसेज

 

वॉइस रिकॉर्डिंग से धमकी भरे मैसेज में CM योगी के बारे में यह बोला गया है। यह रिकॉर्डिंग यूनाइटेड किंगडम यूके की लोकेशन से मिली है।  इस मैसेज से जुड़े सभी पहलुओं की जांच हो रही है।
अयोध्या से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए संदिग्धों में एक राजस्थान का युवक भी है। अपने दो साथियों के साथ अयोध्या जा रहा था और तीनों संदिग्ध सुक्खा दुनके, अर्श डल्ला गैंग के सदस्य है।

यह भी पढ़े:घरों में रौशनी करके राम मंदिर की खुशी मनायेंगे मुस्लिम भाई

पंजाब के CM भगवंत मान को भी धमकी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि धमकियों से डरने वाले नहीं है और वह अपने कामों को रोकेंगे नहीं। पन्नू ने 26 जनवरी को भगवंत मान पर हमला करने की बात कही है। पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ सख्ती बरतने के बाद यह संदेश भेजा गया है।

यह भी पढ़े:राम कल भी थे, आज भी हैं, कल भी रहेंगे-प्रभु तो अजर अमर हैं

योगी की सुरक्षा बहुत ही खतरनाक

सीएम योगी के साथ हर समय ;नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के 25 कमांडो रहते हैं यानी यदि इनकी शिफ्ट 8 घंटे की है तो कुल मिलाकर 75 कमांडो हमेशा उनकी रक्षा के लिए तैनात हैं। योगी को प्लस सुरक्षा में 5 बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी हैं। 

 

पहले भी योगी को मिली धमकी

2 साल पहले सीएम योगी को गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है। रिकॉर्डेड कॉल में कहा गया था कि 15 अगस्त को वह लखनऊ के विधान भवन पर झंडा नहीं फहराने देंगे। पन्नू ने कई बड़े नेताओं को धमकी दी है।

यह भी पढ़ें : Jaipur से Ayodhya के लिए Train, टिकट कीमत, बुकिंग और दूरी, जानिए सबकुछ

पन्नू आतंकी घोषित 

भारत सरकार की तरफ से साल 2020 में पन्नू को आतंकी घोषित किया गया था। इसके बाद से वह ऐसी धमकियां दे रहा है।

 

मुस्लिमों को भड़काया

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी कर मुस्लिम समुदाय को भड़काने का भी प्रयास किया है। उसने कहा कि पीएम मोदी मुस्लिम समुदाय के दुश्मन हैं। राम मंदिर का निर्माण विवादित ढांचे को गिरा कर किया है।

Narendra Singh

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago