Categories: भारत

मंहगाई पर मोदी सरकार को घेरते हुए बोले खड़गे, खोखले नारों का जवाब जनता वोट के जरिए देगी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होनें कहा कि देश में लगातार मंहगाई बढ़ रही है। सब्जियों और अन्य घरेलू सामानों के दाम बढ़ने से आम जनता परेशान हो रही है लेकिन केंद्र सरकार सत्ता के लालच में लीन है। मोदी सरकार के खोखले नारों का जवाब इस बार जनता भाजपा के खिलाफ वोट देकर करेगी। जनता हर बार यह सब नहीं सहेगी। 

 

महाराष्ट्र में सीनियर पवार और जूनियर पवार के बीच रोमांचक लड़ाई, दोनों की आज अलग-अलग बैठक

 

देश में सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। आम आदमी बिना सब्जी के रोटी खाने को मजबूर हो रहा है। इसे लेकर विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं। खड़गे ने कहा कि सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं और मोदी सरकार विज्ञापनों की लीपापोती से अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है। मोदी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरते हुए खड़ने ने कहा कि देश में मंहगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान हो रही है और बीजेपी सरकार सत्ता के लालच में पड़ी हुई है। 

 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ट्विटर पर लिखा, "मोदी सरकार की लूट से महंगाई और बेरोजगारी दोनों लगातार बढ़ रही है, पर भाजपा सत्ता के लालच में लीन है। सब्ज़ियों के दाम आसमान छू रहे हैं। देश में बेरोजगारी दर 8.45% हो गया है। गांवों में बेरोजगारी दर 8.73% है। गांवों में मनरेगा डिमांड चरम पर, पर काम नहीं. ग्रामीण वेतन दर घटा है।"

 

भाजपा के दबंग नेता की शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल, नशे में युवक पर किया पेशाब

 

इसके साथ ही खड़गे ने यह भी कहा कि भाजपा चुनाव के पहले “अच्छे दिन”, “अमृत काल” जैसे नारों पर काम कर रही है। इस तरह के विज्ञापनों से अपनी नाकामी छिपाना चाहती है। लेकिन जनता अब यह नहीं सहेगी। इस बार भाजपा के खिलाफ वोट देकर सूपड़ा साफ कर देगी। 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago