भागदौड़ भरी जिंदगी में हम कितने संवेदन हीन हो गए हैं। इसी का एक नजारा हमें देखने को मिला दिल्ली में। कोई चाकुओं से एक नाबालिग लड़की को गोद रहा था और लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके की इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक एक नाबालिग लड़की पर चाकू से अनगिनत वार कर रहा है। पुलिस के अनुसार इस लड़की का नाम साक्षी है और लड़के का नाम साहिल। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात करीब पौने नौ बजे यह घटना हुई। जहां लड़के ने ताबड़तोड़ वार कर साक्षी नाम की लड़की पर चाकू से 30 से 40 वार किए।
वहां गली से लोग यह घटना होते हुए देखकर भी निकलते रहे। चाकू से वार करने पर भी साहिल नाम के युवक का जब दिल नहीं भरा तो उसने पास पड़े पत्थर से भी लड़की पर वार किया।
जानकारी के अनुसार लड़की का नाम साक्षी बताया जा रहा है। उसकी उम्र भी 16 साल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद यह घटना हुई।
दिल्ली पुलिस के अनुसार चाकू से गोदकर लड़की की हत्या करने वाले आरोपी का नाम साहिल है और वह 20 साल का है। जिसे पुलिस ने सोमवार दोपहर बुलंदशहर से गिरफ्तार किया।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…