देश के अधिकतर राज्यो में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां लगातार बनी रहेगी। गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थितियां बनी हुई है। वहीं अगले 2 दिन कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी। मॉर्निंग न्यूज इंडिया के साथ जानते हैं देश के मौसम का हाल।
मुंबई में स्कूल की छुट्टी
महाराष्ट्र की राजधानी मुबंई में लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार को BMC ने सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश के संकेत देखते हुए मुंबई सहित आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। BMC ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और घर के अंदर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
उत्तराखंड में येलो अलर्ट
उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश देखते हुए मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों हुए भूस्खलन से ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
इन राज्यों में भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके 3 दिन बाद बारिश में कमी देखी जा सकती है। वहीं दिल्ली में अब मध्यम बारिश की गतिविधियां देखी जा रही है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में बारिश का सिलसिला पूरे सप्ताह रहने वाला है।
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बादल गरजने के साथ बारिश देखने को मिलेगी। वहीं गाजियाबाद में भी मौसम का इसी तरह का हाल रहने वाला है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मराठावाड़ा, पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है।
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…