Categories: भारत

Rat Hole Mining: जल्द बाहर आएंगे 41 मजदूर, उत्तरकाशी से आई बड़ी खबर

 

Rat Hole Mining: उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए आज मंगलवार, 28 नवंबर का दिन अहम है। बचाव अभियान में लगी टीम ने उम्मीद व्यक्त की है कि सुरंग में 17 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने में आज सफलता मिल सकती है। टनल में ऑक्सीजन के सिलेंडर पहुंचाए गए है। बताया जा रहा है कि पहले बीमार मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा। बचाव दल की उम्मीदें Manual Drilling के बाद और बढ़ गई है। 

 

सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए Rat Mining Method द्वारा Manual Drilling की जा रही है। यह ड्रिलिंग 57 मीटर तक की जानी थी, जो अब पूरी हो चुकी है। किसी भी वक्त अच्छी खबर आ सकती है। बचाव दल का कहना है कि पहले उम्रदराज और बीमार मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा। 

 

मामला 12 नवंबर 2023 की अल सुबह 05.30 बजे का है। जब सिलक्यारा से बड़कोट के बीच बन रही निर्माणाधीन सुरंग में धंसाव हो गया। सुरंग के सिल्क्यारा हिस्से में 60 मीटर की दूरी में मलबा गिरने के कारण यह दुर्घटना हुई थी। 41 श्रमिक सुरंग के अंदर सिलक्यारा पोर्टल से 260 मीटर से 265 मीटर अंदर रिप्रोफाइलिंग का काम कर रहे थे, तभी सिलक्यारा पोर्टल से 205 मीटर से 260 मीटर की दूरी पर मिट्टी का धंसाव हुआ और सभी 41 श्रमिक फंस गए।

 

यह भी पढ़े: अब बंद हो रहा है 'फलोदी सट्टा बाजार'! चौंकाने वाली वजह आई सामने

Aakash Agarawal

Recent Posts

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 घंटा ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago