Categories: भारत

जानकी जयंती, क्यों सीता को सीता और भूमिजा कहा जाता है? जानिए

वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी के दिन माता सीता का जन्म हुआ था। मान्यता है कि इस दिन पुष्य नक्षत्र में पृथ्वी से देवी सीता कन्या के रूप में प्रकट हुई थी। इसीलिए माता सीता का अन्य नाम भूमिजा भी है।
हमारे पौराणिक ग्रंथों में इस दिन का विशेष महत्व है। श्री राम की पत्नी सीता ने राजा जनक के यहां अपना जन्म लिया था।

माना जाता है कि इस दिन राजा जनक को माता सीता खेत में हल जोतते समय मिली थी। इसीलिए इनका अन्य नाम भूमिजा भी है।
तुलसीदास जी की रामचरितमानस में और वाल्मीकि रामायण के अनुसार राजा जनक की कोई संतान नहीं थी। इस दुख से संतृप्त होकर उन्होंने यज्ञ, हवन, अनुष्ठान करवाए। इसी यज्ञ हवन की तैयारी के दौरान उन्हें वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुष्य नक्षत्र में जमीन में हल जोतते समय कुछ फंसा हुआ सा महसूस हुआ। जब उन्होंने वहां खुदाई की तो मिट्टी के पात्र में एक कन्या मिली।

सीता नाम क्यों पड़ा?

इसीलिए जोती हुई भूमि को शास्त्रों में सीता कहा जाता है। ज्योति हुई भूमि और हल की नोंक को सीत कहते हैं। पात्र में कन्या को देखकर राजा जनक भाव विभोर हो गए और उन्होंने इसे अपनी पुत्री स्वरूप स्वीकार किया। सीता के पराक्रम का पता राजा जनक को जल्द ही पता चला। जब उन्होंने बचपन में ही शिव का एक धनुष खेल-खेल में तोड़ दिया। ऐसा धनुष जिसे बड़े-बड़े महा योद्धा नहीं तोड़ सके। तोड़ना तो दूर की बात है, हिला भी नहीं सके। उसे माता सीता ने खेल-खेल में तोड़ दिया। तभी राजा जनक ने यह निश्चय कर लिया था कि ऐसे पुरुष से सीता का विवाह करेंगे। जो इस धनुष को उठा सके अथवा तोड़ सके।
 

महत्व और विधि

इस दिन पृथ्वी की पूजा का विशेष महत्व है। व्यक्ति को अपनी श्रद्धा अनुसार दान देना चाहिए। अन्न, जल अथवा जो भी उसका सामर्थ्य हो उसके अनुरूप दान करें। मान्यता यह भी है कि इस दिन तीर्थ यात्रा और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। जानकी जयंती पर महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से महिलाओं में ममता, करुणा, दया और सहनशीलता के साथ-साथ सतीत्व व आत्मविश्वास की भी वृद्धि होती है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago