Categories: भारत

जीवनसाथी को आपने कितना पहचाना? कौन सी बात जो बनाती है,रिश्तो को खास?

जीवनसाथी से रिश्ते टूटने का कारण शायद लोगों को लगता है बड़ा होगा? 

लेकिन ऐसा नहीं है। सच तो यह है कि रिश्ते, वह भी जीवन साथी के साथ, तब टूटते हैं। जब छोटी छोटी चीजों को नजरअंदाज किया जाता है। रिश्तो में महत्वपूर्ण होता है। आपने, अपने जीवनसाथी को कितना पहचाना?  क्या उसे आपके पैसों से प्रेम है या वह आपका समय चाहती है? दोनों ही पार्टनर को समझना चाहिए। रिश्ते छोटी छोटी चीजों से सहेजे जाते हैं। यदि आपको यह कला आती है, तो सच मानिए आपका रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। 
 

क्या चाहता है जीवन साथी, 

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में एक पल ठहरकर गहरी सांस लें और प्रकृति को महसूस करें। जब आप ऐसा करेंगे। तब एक अच्छी अनुभूति के साथ आप महसूस कर पाएंगे, अपने जीवनसाथी को। उसकी फिलिंग्स को उसके अहसासों, स्पर्श और स्पंदन को। 
हर इंसान चाहता है कि उसका जीवन साथी उसे स्पेशल महसूस कराए। इसके लिए आपको कभी-कभी बोलना भी पड़ेगा। बिना बोले आप सोचें कि सब ठीक चल रहा है तो यह आपकी गलतफहमी है। अपने जीवनसाथी से खुल कर बात करें। प्यार भरे दो शब्द, 2 तोले सोने से भी अधिक कीमती होते हैं। इस बात का ध्यान रखें। 

अगर आप सोना ही सोना कमाने में लग गए, तो कहीं ऐसा ना हो आपका असली सोना आपसे छीन जाए? 
माना स्त्री महत्वाकांक्षी होती है। उसकी अभिलाषाएं और इच्छाएं बहुत हो सकती है। लेकिन फिर भी स्त्री का मन बहुत कोमल और सहृदय होता है। अगर आप उसे अपनी परिस्थितियों से अवगत कराएंगे तो वह सब कुछ समझ जाएगी। लेकिन यही बात अगर आपने उससे झगड़ा या गुस्सा करके कहीं तो फिर इस रात की कभी सुबह नहीं होगी। 

दूसरा आप अपने पार्टनर की गलतियों को कभी भी दूसरों के सामने जाहिर ना करें। अगर कभी कोई भूल हो भी जाती है तो उसे अकेले में समझाएं। सबके सामने बोलने से आपका पार्टनर अपमानित महसूस कर सकता है।  ऐसे में भूलकर भी अपने पार्टनर की बुराई या गलती दूसरों के सामने जाहिर ना करें। 
इस सीरीज को हम यूं ही जारी रखेंगे। जिसमें सिर्फ रिश्तो की बात होगी।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago