Categories: भारत

अब सोना उगलेगा राजस्थान, नागौर में मिला लिथियम का इतना बड़ा भंडार

जयपुर। राजस्थान अब सोना उगलेगा क्योंकि नागौर जिले में लिथियम का महाभंडार मिला है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार यह जम्मू-कश्मीर में मिले भंडार से भी बड़ा है। नागौर इलाके में मिले इस भंडार से देश की 80 प्रतिशत लिथियम मांग का पूरा किया जा सकता है। देश का अब तक का सबसे बड़ा लिथियम भंडार खोजे जाने के बाद ईवी इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। देश में लिथियम के भंडार और उत्पादन से इलेक्ट्रिक व्हीकल की लागत में भारी कमी आने का अनुमान है। इससे ईवी व्हीकल के मार्केट और इसके ग्राहकों को आने वाले समय में सीधा फायदा होने वाला है। बता दें कि राजस्थान के साथ ही लिथियम की खोज जम्मू-कश्मीर, मेघालय, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी जारी है।

 

गहलोत ने कहा बीजेपी को 13 जिलों की जनता सिखाएगी सबक, केंद्र को ध्यान देना जरूरी

 

GSI दे रहा लिथियम की खोज पर जोर
इस समय जीएसआई हरित अर्थव्यवस्था पर जोर दे रहा है जिसके बीच भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण लीथियम, निकल, कोबाल्ट और अन्य दुर्लभ तथा महत्वपूर्ण खनिजों की खोज पर जोर दे रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि जीएसआई की एक तिहाई वार्षिक परियोजनाएं इन तत्वों की खोज के लिए होंगी। स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए ये खनिज महत्वपूर्ण हैं। जीएसआई के उप-महानिदेशक (नीति सहयोग प्रणाली- योजना एवं निगरानी) असित साहा ने कहा कि राष्ट्रीय सर्वेक्षण संगठन अब जियोसाइंस ऑस्ट्रेलिया फॉर मिनिरल एक्सप्लोरेशन के साथ काम कर रहा। इसके अलावा वह रूस और ब्राजील के साथ काम करने के लिए भी बात कर रहा है।

 

कुप्रथाओं को बेपर्दा करते लेखिका टीना शर्मा के उपन्यास ’उधड़न’ का हुआ लोकार्पण

 

प्रत्येक वर्ष 100 से ज्यादा खोज परियोजनाएं
साहा ने कहा कि हम महत्वपूर्ण खनिजों के लिए 2020-21 से हर वर्ष 100 से ज्यादा खोज परियोजनाएं चला रहे हैं। यह 2023-24 में भी जारी है क्योंकि यह हमारा मजबूत क्षेत्र है। पहले ऐसी परियोजनाओं की संख्या 60-70 होती थी लेकिन अब हमने इसमें काफी वृद्धि कर दी है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में लगभग 350 खनिज खोज परियोजनाओं में महत्वपूर्ण खनिजों की कम से कम एक-तिहाई हिस्सेदारी है। बाकी आधार धातु, सोना, हीरा, चूना पत्थर और थोक खनिज आदि के लिए हैं। जीएसआई ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमना क्षेत्र में लिथियम की खोज की है, जिसकी अनुमानित भंडार क्षमता 59 लाख टन है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago