भारत

लोकसभा चुनाव में BJP जीतेगी 350 से ज्यादा सीटें, साधु ने की भविष्यवाणी

Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनावों को लेकर सभी एक्सपर्ट्स अपने-अपने अनुमान जता रहे हैं। प्रख्यात राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने भाजपा को इन चुनावों में 300 से अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में कई तथ्य भी बताए हैं। देश भर के ज्योतिषी तथा अन्य लोग भी भाजपा को मिलने वाली सीटों पर अपने-अपने हिसाब से भविष्यवाणी कर रहे हैं। एक हिंदू धर्मगुरु ने भी इन चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की बात करते हुए कुल कितनी सीटें मिलेंगी, यह बात बताई है।

महामंडलेश्वर ने की है भविष्यवाणी

हिंदू समाज के संत महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. उमाकांत सरस्वती ने इस संबंध में अपने यूट्यूब चैनल पर एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने न केवल लगातार तीसरी बार भी भाजपा के जीतने और नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बात कही वरन कुल सीटों की संख्या का भी अनुमान जताया है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा है कि भाजपा इस बार लोकसभा चुनावों में 380 से अधिक सीटें जीत सकती हैं। आप भी उनकी भविष्यवाणी का वीडियो यहां देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 4 जून के बाद BJP के इन बड़े नेताओं पर गिर सकती है गाज, सट्टा बाजार का दावा! 

भाजपा के जीतने का बताया यह कारण

महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. उमाकांत सरस्वती ने कहा कि इस पूरी सृष्टि का संचालन दैव शक्तियां करती हैं। इन शक्तियों ने देश और विश्व की संरचना को बदलने का काम हाथ में लिया हुआ है। धर्मगुरु ने कहा कि दैव शक्तियां चाहती हैं कि भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाए, इसलिए कोई भी भाजपा और पीएम मोदी को रोक नहीं पाएगा।

यह भी पढ़ें: 4 जून से पहले Bikaner Satta Bazar का आया परिणाम! INDIA पड़ा NDA पर भारी!

उन्होंने कहा कि लगातार चुनाव जीतते रहने के कारण पार्टी में अहंकार आ सकता है, इसलिए उन्हें छोटे-छोटे चुनाव भी हराए जाते हैं। लेकिन इस बार भी लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और पार्टी 380 से ज्यादा सीटें जीतने वाली हैं। यदि वर्तमान हालातों को देखा जाए तो विपक्ष के अलावा लगभग सभी लोग इस बात पर एकमत हैं कि भाजपा तीसरी बार भी सत्ता में आ रही है। प्रश्न केवल इतना ही है कि भाजपा कितनी सीटें जीत पाएगी, बहुत से लोग भाजपा के 300 सीटें जीतने को निश्चित मान रहे हैं। लेकिन सच क्या है, यह 4 जून को दोपहर तक क्लियर हो जाएगा।

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago