भारत

Loksabha Chunav 2024 Result Live Update: मतगणना के रूझानों में NDA को मिला बहुमत

Loksabha Chunav 2024 Result Live Update: देश में हाल ही हुए लोकसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। इनके रूझान भी सामने आने लग गए हैं। देश में प्रमुख रूप से मुकाबला NDA और INDIA गठबंधन के बीच है। एनडीए गठबंधन में भाजपा तथा अन्य सहयोगी दल हैं जबकि इंडिया में कांग्रेस व देश के लगभग सभी महत्वपूर्ण विपक्षी दल हैं। जानिए मतगणना के अनुसार कौन कितनी सीटों पर आगे चल रहा है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान लोकसभा चुनाव परिणाम लाइव अपडेट्स, यहां देखें सभी 25 सीटों पर हार-जीत का परिणाम

मतगणना में कौन कितनी सीटों पर आगे

NDA (भाजपा तथा सहयोगी दल) – 295

INDIA (कांग्रेस व सहयोगी विपक्षी दल) – 221

अन्य – 22

किस राज्य में किसे कितनी सीटें मिल रही हैं

मतगणना के शुरूआती रूझानों के अनुसार अभी अलग-अलग राज्यों के रूझान आने शुरू हो चुके हैं। देश के प्रमुख राज्यों की स्थिति इस प्रकार है

दिल्ली – 6 सीटों पर NDA आगे, 1 सीट पर आम आदमी पार्टी आगे

राजस्थान – 13 सीटों पर NDA और 12 पर INDIA आगे

मध्यप्रदेश – 29 सीटों पर NDA आगे, 0 पर INDIA आगे

गुजरात – 22 सीटों पर NDA आगे, 1 पर कांग्रेस आगे

उत्तरप्रदेश – 35 सीटों पर NDA आगे, 44 पर INDIA आगे

बिहार – 30 सीटों पर NDA आगे, 9 सीटों पर INDIA आगे

पश्चिम बंगाल – 9 सीटों पर NDA आगे, 33 सीटों पर INDIA आगे

तमिलनाडु – 1 सीटों पर NDA आगे, 37 पर INDIA आगे

महाराष्ट्र – 17 पर NDA आगे, 30 सीटों पर INDIA आगे

कर्नाटक – 21 पर NDA आगे, 7 सीटों पर INDIA आगे

एग्जिट पोल और सट्टा बाजार ने जताई थी NDA के जीतने की संभावना

विभिन्न मीडिया चैनलों द्वारा करवाए गए एग्जिट पोल और देश के अलग-अलग सट्टा बाजारों में एनडीए को जीत मिलने की संभावना जताई गई थी। अलग-अलग एग्जिट पोल्स में भाजपा और एनडीए को 300 से 350 सीटें तक मिलने की बात कही गई थी। जबकि INDIA गठबंधन को 200 तक सीटें मिलने की बात कही गई थी। देश में सरकार बनाने के लिए 272 सासंदों का बहुमत होना जरूरी है। आज मतगणना शुरू होने के साथ ही सभी लोगों की निगाह इस बात पर टिक गई हैं कि देश में क्या मोदी सरकार की फिर एक बार वापसी होने जा रही है या सभी विपक्षी दल मिलकर खिचड़ी सरकार बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: चुनाव पर सच्ची लेकिन कड़वी शायरी, Elections Shayari 2024 by Rockshayar

सात चरणों में हुआ था लोकसभा चुनाव

देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए थे। पहला चरण का मतदान 25 अप्रैल को था तथा सातवां और अंतिम चरण का मतदान एक जून को हुआ था। इस बार गर्मी काफी तेज होने की वजह से मतदान में भी कमी दर्ज की गई थी। आज नतीजे जारी होने के साथ ही लोकसभा चुनाव पूरा हो जाएगा और देश में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया आरंभ होगी।

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

9 मिन ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

14 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

15 घंटे ago

पाराशर धाम बाबा का छत्तीसगढ़ में सजा दिव्य दरबार, देखें पर्चे पर चमत्कार

जयपुर। Parashar Dham : बागेश्वर धाम बाबा की तरह फेमस हुए मात्र 9 साल के…

16 घंटे ago

जयपुर में यहां बनती है चमत्कारी खीर, 4 बार खाते ही दमा और अस्थमा दूर

जयपुर। Ayurvedic Kheer : अभी तक आपने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट खीर खाई होगी…

17 घंटे ago