भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज शुरू हो गई। हिन्दू धर्म में यात्रा का खास महत्व है। यात्रा का आरंभ भी पूरे रीति रिवाजों और पूजा पाठ के साथ हुआ। जिसकी शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह ने मंगला आरती कर की। 20 जून 2023 आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर विश्व विख्यात ओड़िशा के पुरी में यह रथ यात्रा तीन महीने के लिए शुरू हो रही है।
भव्य यात्रा में भगवान जगन्नाथ विशालकाय रथों पर विराजमान होकर भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भ्रमण करेंगे। जिसमें भाग लेने के लिए देश ही नहीं दुनिया से यहां लोगों का एकत्रित होना शुरू हो गया है। पुरी के मंदिर से शुरू होकर यात्रा गुंडिचा मंदिर तक जाएगी। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा तीनों गुंडिचा मंदिर में दशमी तक रुक पुरी के मंदिर में वापस लौटेंगे।
रथ यात्रा 2023 का कार्यक्रम
जगन्नाथ रथ यात्रा 20 जून 2023 को प्रारंभ
मौसी के घर पांच दिन रुकने 24 जून 2023 पहुंचेगे भगवान
जगन्नाथ जी के दर्शनों से 27 जून 2023 को दस साल तक हरि पूजन का फल मिलता है
भगवान जगन्नाथ की घर वापसी 28 जून 2023 को
मंदिर लौटकर 29 जून 2023 को भगवान अपने भाई-बहन के साथ शाही रूप लेंगे
दूध, पनीर, चीनी, मेवा केला, जायफल, अन्य मसालों का बना पना 30 जून, 2023 को पिलाया जाता है
मंदिर के गर्भ गृह में 1 जुलाई, 2023 को भगवान सिंहासन पर विराजमान कराए जाएंगे