MP CM Dr. Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की महिलाओं के बीच एक भाई और लड़कियों के बीच 'मामा' की पहचान रखते हैं। कुछ इसी तरह प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव भी महिलाओं के बीच लोकप्रिय है। उनके बारे में एक जानकारी जो सामने आ रही है, उसके मुताबिक वह अपने विधानसभा क्षेत्र की 20 हजार बहनों से पिछले 10 सालों से राखी बंधवा रहे हैं। ऐसे में वे भी लाड़ली बहनों में लोकप्रिय है।
सीएम मोहन यादव मध्यप्रदेश की उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतेते रहे है। इसी क्षेत्र में वह बीते 10 सालों से महिलाओं से राखी बंधवा रहे हैं। यह सिलसिला हर साल रक्षा बंधन के पहले से शुरु होता है और त्योहार के बाद तक जारी रहता है। यही वजह है कि मोहन यादव को शिवराज से कम नहीं आंका जा सकता है। 10 साल पहले जब मोहन यादव दूसरी बार विधायक बने थे तो उज्जैन के बागपुरा और गोपालपुरा इलाके की महिलाओं ने उन्हें राखी बाँधी थी।
यह भी पढ़े: पत्रकार थे लोकसभा में उत्पात मचाने वालों को पास देने वाले BJP सांसद प्रताप सिम्हा
राखी जब उन्हें बांधी गई तो वह रक्षा बंधन का अवसर नहीं था। लेकिन फिर भी 1000 महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी। आज Dr. Mohan Yadav को राखी बांधने वाली बहनों की संख्या 20 हजार पार कर चुकी है। मोहन यादव भी राखी बंधवाने के बाद क्षेत्र की बहनों को गिफ्ट देते रहे हैं।
यह भी पढ़े: बैंक लोन लेकर बेटे को पढ़ा रहे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री 'भजन लाल शर्मा', पढ़े पूरा मामला
मध्य प्रदेश की पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन भी Dr. Mohan Yadav को राखी बांध चुकी है। मोहन यादव की दो सगी बहनें है, जिनमें से एक का नाम ग्यारसी बाई और दूसरी बहन का नाम कलावती यादव हैं। परिवार में दो भाई, पत्नी सीमा,बड़ा बेटा अभिमन्यु यादव, बेटी आकांक्षा यादव और छोटा बेटा वैभव यादव हैं।
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…