Categories: भारत

बारिश और बाढ़ से बेहाल महाराष्ट्र, हिमाचल में लैंडस्लाइड से हाईवे-5 ब्लॉक

महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र बेहाल है। राज्य के कई गांव पानी में जलमग्न हो चुके हैं वहीं शहरों में भी जलभराव देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने बारिश के कारण हो रही तबाही को देखते हुए मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, कोल्हापुर और नागपुर समेत कई शहरों में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। 

 

वहीं तेलंगाना में भी 22 जुलाई से लगातार बारिश हो रही है। पिछले सप्ताह में ही बारिश के कारण 8 लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को भी तेंलगाना में भारी बारिश हुई जिसके कारण स्कूल-कॉलेज बंद रखने पड़े। अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो वहां लैंडस्लाइड के चलते नेशनल हाईवे-5 ब्लॉक हो गया। शिमला में भी दो जगह और किन्नौर में एक जगह पर NH-5 ब्लॉक हुआ है।

 

इन राज्यों में कम बारिश

एक तरफ दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश के कारण तबाही मची हुई है वहीं देश के कुछ राज्य ऐसे भी है जहां सूखे के हालात बन रहे हैं।  मणिपुर, झारखंड और बिहार में बारिश बहुत कम होने से सूखे की स्थितियां बन सकती है। इन राज्यों में मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 27 जुलाई के बीच औसत से भी कम बारिश हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के अधिकांश जिलों में भी औसत से कम बारिश दर्ज की गई।

 

24 घंटे में इन राज्यों में होगी बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों में तेज बारिश होने की संभावना है। 
 

Morning News India

Recent Posts

प्रदेश की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में निश्चित रूप से कमल खिलेगाः मदन राठौड़

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने आज (गुरूवार) को भाजपा प्रदेश कार्यालय…

10 घंटे ago

CM Bhajanlal Sharma को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, कोर्ट की मंजूरी बिना नहीं जा पायेंगे विदेश यात्रा

CM Bhajanlal Sharma News : जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) इन…

10 घंटे ago

विजयादशमी पर सांगानेर महानगर मे स्वयंसेवक दिखाएंगे ‘पराक्रम’

जयपुर। विजयादशमी पर सागानेर महानगर के हजारों पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक 'पराक्रम' का सामूहिक प्रदर्शन करेंगे।…

11 घंटे ago

Rajasthan News : मंत्रियों के VIP कल्चर पर भड़के किरोड़ी लाल मीणा, भजनलाल सरकार से की ये मांग

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान की सियासत में भाजपा के बड़े नेता और मंत्री पद…

11 घंटे ago

शराब के नशे में मास्टर जी का तांडव, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

UP News : मथुरा। यूपी में एक टीचर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।…

11 घंटे ago

Ratan Tata Death : कार से लेकर तोप तक, ये हथियार बनाकर छा गए थे रतन टाटा

Ratan Tata Death : नई दिल्ली। भारत के लोकप्रिय बिजनसमैन रतन टाटा (86) का मुंबई…

12 घंटे ago