Categories: भारत

ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग, लोगों ने शीशा तोड़कर बिल्डिंग से लगाई छलांग

ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ समय पहले ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में आग लग गई। इस भीषण आग के कारण हड़कंप मच गया है। गुरुवार को दोपहर करीब 1.30 बजे गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल में आग लगने से पूरी बिल्डिंग में धुंआ हो गया। घटना के समय छत पर मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर ही बचाव करना शुरु किया। फिलहाल रेस्क्यू जारी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

 

whatsapp ग्रुप से किसी का नंबर निकालने के लिए पहले भेजनी होगी रिक्वेस्ट
 

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुए हादसे से अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोग छत से कूद गए। खबरों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। बिल्डिंग में अंदर फंसे 3 लोगों ने शीशा तोड़कर खुद को बचाया। कुछ देर बिल्डिंग पर लटके रहे लेकिन मदद नहीं मिलने के कारण नीचे कूद गए। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। 

 

बिल्डिंग में सब तरफ धुंआ होने के कारण दमकल कर्मी अंदर नहीं घुस पाए। धुंए से दम घुटने के कारण कई लोगों ने तीसरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। बिल्डिंग में कई लोगों को फंसे होने की सूचना है। लेकिन इस बात की कोई सटीक जानकारी नहीं मिली कि प्लाजा में कितने लोग फंसे हुए हैं। वहीं पुलिस ने एरिया को सील किया है। भीड़ को मॉल से दूर किया जा रहा है। 
 

Morning News India

Recent Posts

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

15 घंटे ago