जयपुर। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन काले तिल (Kale Til) समेत कई चीजें दान करने से कंगाली दूर होकर घर में सुख समृद्धि आती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव उत्तर दिशा में गमन करना शुरू करते हैं। ऐसा होने से देवलोक के दरवाजे खुलते हैं यानि देवताओं के दिन शुरू हो जाते हैं। सूर्य के उत्तरायण होने से देवताओं की शक्ति बढ़ने लगती है व दिन बड़े होकर रातें धीरे-धीरे छोटी होने लगती हैं। सूर्य देव के उत्तरायण होने की खुशी में ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन को बहुत पवित्र माना गया है ऐसे इस दिन किया गया कोई भी पुण्य कार्य कई गुना बढ़कर फल देता है और जीवन में सुख समृद्धि लेकर आता है।
इसी वजह से मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना व दान करना शुभ व फलदायी माना जाता है। संक्रांति के दिन किया गया दान 100 गुना होकर वापस मिलता है। इतना ही नहीं बल्कि दान करने से व्यक्ति की ग्रहदशा भी सुधरती है। संक्रांति के दिन 5 चीजों का दान जरूर करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। तो आइए जानते हैं वो 5 चीजें कौनसी हैं—
यह भी पढ़े : मकर संक्रांति से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां पढ़ें, 2024 विवाह का शुभ मुहूर्त
(Makar Sankranti) के दिन काले तिल (Kale Til) दान जरूर करने चाहिए। मकर संक्रांति के दिन तिल के दान का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं मकर राशि शनिदेव की राशि है। सूर्य और शनि पिता व पुत्र होने के बावजूद उनमें शत्रुता का भाव है। लेकिन, सूर्य का शनि के घर आकर रहना प्रेम का प्रतीक माना गया है। इस वजह से इस दिन शनि से जुड़ी चीजोंं का दान करते हैं प्रसाद आदि लगाया जाता है। आपको बता दें कि काले तिल का संबन्ध शनि से है। इस वजह से जल में काले तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें और काले तिल का दान जरूर करें। ऐसा करने पर शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और कई तरह के दोष दूर होते हैं।
मकर संक्रांति के समय सर्दी का मौसम रहता है। इस वजह से कंबल का दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है। हालांकि, यह कोशिश करें की दान किया जाने वाला कंबल काले रंग का हो। काले रंग का कंबल जरूरतमंद व्यक्ति को दान करने से राहु और शनि दोनों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन यह ध्यान रखें कि कंबल फटा हुआ या यूज किया हुआ नहीं हो।
गुड़ का सीध संबन्ध सूर्य देव गुरू से है। मकर संक्रांति पर गुड़ दान करने से गुरु और सूर्य से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इन दोनों ग्रहों के बेहतर होने से कॅरियर में बेहतर ग्रोथ मिलती है और मान-सम्मान और यश बढ़ता है।
यह भी पढ़े : Makar Sankranti पर काले तिल का टोटका करेगा कमाल
मकर संक्रांति के दिन घी का दान भी जरूर करें। आप अपनी क्षमतानुसार घी का दान जरूर करें। घी का संबन्ध सूर्य और गुरू से भी है। घी समृद्धि का प्रतीक है। इसे दान करने से कॅरियर में सफलता के साथ सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाकर खाई जाती है और खिचड़ी दान भी की जाती है। आप भी काले उड़द के दाल की खिचड़ी का दान जरूर करें। काली उड़द का संबन्ध शनि से है और चावल को अक्षय अनाज माना गया है। इन्हें दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और घर धन-धान्य से भरा रहता है।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…