Categories: भारत

कांग्रेस करेगी पार्टी का मेकओवर, प्रियंका गांधी को बड़ी भूमिका में लाने की तैयारी

2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी में है। पार्टी की शीर्ष समिति CWC से लेकर कई अध्यक्षों को बदला जा सकता है। इनमें मुख्य फोकस राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ पर है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इन राज्यों में कायापलट करने वाली है। तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और झारखंड में नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। 

 

ऑटो पर होटल की दीवार गिरने से चालक की मौत

 

खबरों के मुताबिक आगामी लोकसभा और राज्यसभा चुनावों को देखते हुए प्रियंका गांधी को बड़ी भूमिका में लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव और इस साल के अंत तक होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि चुनावों से पहले प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जा सकता है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रियंका गाधी हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक चुनावों में काफी सक्रिय रही। इसी को देखते हुए प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

 

TOP TEN – 10 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

अब सवाल उठता है कि अगर प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेज दिया जाएगा तो वे 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकती है। ऐसे में उनकी सीट से गांधी परिवार से कौन चुनाव लड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रायबरेली सीट के अलावा अमेठी सीट से भी गांधी परिवार से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा। इसका कारण यह है कि सोनिया गांधी के रायबरेली सीट से लड़ने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। 
 

Morning News India

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

11 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

25 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

15 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago