Categories: भारत

विपक्षी दलों की बैठक से ममता की पार्टी ने किया किनारा, सदन शुरु होते ही फिर से हुआ हंगामा

संसद का बजट सत्र 13 मार्च को शुरु हुआ। उसी दिन से संसद में लगातार हंगामा हो रहा है। हंगामे की दो बड़ी वजह है। पहली राहुल गांधी से माफी और दूसरा अडाणी-हिंडनगर्ब मामला। इन दोनों कारणों के चलते संसद की कार्यवाही नहीं हो पा रही है। 13 मार्च से सदन कुछ समय चला और स्थगित हो गया। इसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण सदन की कार्यवाही नहीं हो पाई।

सोमवार को जैसे ही संसद शुरु हुई फिर से इन दोनों मामलों ने तूल पकड़ ली। राहुल गांधी की माफी और अडाणी मामले पर हंगामा शुरु हो गया और 5 मिनट में ही सदन को स्थगित करना पड़ा। आखिर यह कब तक चलता रहेगा। सदन महत्वपूर्ण निर्णयों को निपटाने में ध्यान नहीं दे पा रहा है। 

एक तरफ कांग्रेस सहित विपक्ष के कई दल एक साथ हो गए है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों के साथ सदन की कार्यवाही से पहले बैठक ली जिसमें सभी नेताओं ने अडाणी मामले की जांच के लिए JPC गठन की मांग की है।

वहीं बीजेपी के सभी नेता राहुल गांधी से सदन में माफी मांगने की बात कर रहे है। अब सदन की कार्यवाही 2 बजे बाद होगी। सदन से एक और खबर आई है कि विपक्षी दलों की बैठक में ममता बनर्जी की पार्टी ने  भाग नहीं लिया है। पार्टी का एक भी नेता इस बैठक में नहीं दिखा। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने विपक्षी दलों की इस बैठक से दूरी बनाए रखी। 

Morning News India

Recent Posts

राजस्थान में शुरू होने वाली है कड़ाके की ठंड, टूटेगा ये पुराना रिकॉर्ड

जयपुर। Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम रोज नए-नए रंग दिखा रहा है। राज्य के…

1 घंटा ago

जयपुर में खीर विरतण के दौरान RSS कार्यकताओं पर चाकू से हमला, 10 घायल

जयपुर। Jaipur News : बॉलीवुड फिल्म 'मां तुझे स्लाम' में सनी देओल का वो डायलॉग…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

5 घंटे ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

6 घंटे ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

18 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

19 घंटे ago