Categories: भारत

कर्नाटक चुनाव पर ममता का बयान कहां बीजेपी का होगा पतन तो उन्हें होगी खुशी

कर्नाटक- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने बयान देते हुए कहां यदि कर्नाटक में होने वाले 10 मई को विधानसभा चुनाव में यदि भाजपा का पतन होता है तो उन्हें खुशी होगी। इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर हमले बोले। ममता बनर्जी ने कहा भाजपा अपने स्वार्थ के लिए हिंदू धर्म को बदनाम करने पर तुली हुई है। ममता बनर्जी ने कहां भाजपा का सत्ता से बाहर होना देश के लिए अच्छा होगा। जल्द से जल्द भाजपा सत्ता से बाहर हो। ममता बनर्जी ने टीएमसी के जनसंपर्क अभियान के दौरान संबोधन करते हुए कहा जनता किसी को भी वोट दें लेकिन भाजपा को वोट ना दें। जनता अपनी पसंद की किसी भी पार्टी को वोट दे सकती है। भाजपा का पतन कर्नाटक से शुरू होता है तो मुझे बेहद खुशी होगी। इस दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहां मनरेगा के क्रियान्वयन में पश्चिम बंगाल का प्रदर्शन सबसे अच्छा है। लेकिन उसके बावजूद भी राज्य को बकाया राशि जारी नहीं की जा रही।

सीएम ममता ने साधा केंद्र पर निशाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने पर केंद्र सरकार को घेरते हुए ममता ने कहां कितनी केंद्रीय टीमों को वहां भेजा गया है। आंदोलनकारी पहलवानों पर दिल्ली में पुलिस ने हमला किया इस दौरान केंद्र ने कितनी टीमों को वहां भेजा? इस पर भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

ममता ने मोदी से मणिपुर में शांति बहाल करने की मांग भी की। कहां मणिपुर की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हुं मणिपुर की रक्षा करनी होगी। कल इंसान कहां से रहेगा यदि आज इंसानियत को जला देंगे।

मनरेगा में केंद्र सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार करने पर ममता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहां पश्चिम बंगाल ने मनरेगा में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है उसके बावजूद भी केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पश्चिम बंगाल को उसके हक का पैसा नहीं दिया जा रहा। भारतीय जनता पार्टी के सत्ता से हटने के बाद ही भारतीय जनता पार्टी की लूट का पता चल सकेगा।‌

 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago