भारत

अचानक चुनावी मैदान में कूदे 91 वर्षीय पूर्व PM मनमोहन सिंह, Congress भी हैरान

Manmohan Singh Loksabha Election 2024: देशभर में अभी लोकसभा चुनावों को लेकर वोटिंग चल रही है। इस बीच सभी राजनीतिक दलों के नेता जीत के लिए कश्मकश करने में लगे है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) की एंट्री ने सियासी दलों के बीच चिंता बढ़ा दी है। पूर्व पीएम के अचानक से चुनावी मैदान में एंट्री ने भारतीय जनता पार्टी और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेंशन बढ़ा दी है।

दरअसल, 91 वर्षीय नेता मनमोहन सिंह जी ने पंजाब की जनता के लिए एक खुला खत लिखा है। उन्होंने चिट्ठी के माध्यम से पंजाब की जनता से कहा है कि, “भारतीय जनता पार्टी ने देश में किसानों से जुड़े कोई भी वादे पूरे नहीं किए हैं। हमारे पास यह आखिरी मौका है कि हम अपने संविधान और लोकतंत्र को निरंकुश सरकार से बचाए”

… पूर्व पीएम के इस खत के बाद कांग्रेस पार्टी भी हैरान अवश्य होगी।

गौरतलब है कि, देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरण पूरे हो चुके है। वहीं अब 01 June को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होना है, जिसमें पंजाब भी शामिल हैं। पंजाब में कांग्रेस पार्टी का मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी से है। वहां भारतीय जनता पार्टी का बड़ा जनाधार नहीं हैं। लेकिन यह चुनाव केंद्र की सत्ता का है। इसे देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री की पंजाब की जनता के नाम लिखी गई चिट्ठी Congress Party को कितना लाभ दे सकेगी, समय बताएगा।

मनमोहन सिंह की चिट्ठी की मुख्य बातें

  • – प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव को एक मौका दें।
  • – कांग्रेस ही विकासोन्मुख प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है।
  • – केवल कांग्रेस ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर सकती है।
  • – पंजाबी विकास और समावेशी प्रगति के लिए वोट करें।
  • – मोदी सरकार ने किसानों को अपमानित किया हैं।
  • – सार्वजनिक चर्चा की गरिमा और प्रधानमंत्री पद की गंभीरता को कम करने वाले नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं।

 

*****************

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें ..

Aakash Agarawal

Recent Posts

जयपुर में खीर विरतण के दौरान RSS कार्यकताओं पर चाकू से हमला, 10 घायल

जयपुर। Jaipur News : बॉलीवुड फिल्म 'मां तुझे स्लाम' में सनी देओल का वो डायलॉग…

9 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

16 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

17 घंटे ago

पाराशर धाम बाबा का छत्तीसगढ़ में सजा दिव्य दरबार, देखें पर्चे पर चमत्कार

जयपुर। Parashar Dham : बागेश्वर धाम बाबा की तरह फेमस हुए मात्र 9 साल के…

18 घंटे ago