अयोध्या। अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी माह में की जाएगी। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बसपा अध्यक्ष मायावती सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को आमंत्रित किया जाएगा।
आयोजित कार्यक्रम को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की और से गठित समिति की और से बैठक आयोजित कर बैठक में निमंत्रण को लेकर निर्णय लिया गया। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में सभी संप्रदायों के संतों को भी आमंत्रित किया जाएंगा। आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है।
नामी हस्तियां भी होगी शामिल
समारोह में कई नामी हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उद्योगपतियों, क्रिकेटर्स के साथ ही फिल्मी हस्तियों को भी कार्यक्रम में बुलाया जा सकता हैं। प्राण प्रतिष्ठा के सात दिन पहले ही पांच लाख मंदिरों में रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी मंदिरों में एलईडी के जरिये कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम के लिए भोजन से लेकर आवास तक की सभी व्यवस्था की जा रही हैं।
पवित्र जल से होगा अभिषेक
अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्रभु राम के बाल रूप मूर्ति की प्रण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान रामलला का देशभर के प्रमुख जलस्त्रोतों के जल से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक करने के लए जल एकत्रित किया जाएगा। जलाभिषेक के लिए दिसंबर माह से ही जल इकठ्टा करना शुरू कर दिया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के बाद जल को तांबे के बर्तन में रखा जाएगा।
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…