Categories: भारत

अब समुद्रतल की खोज करेगा हमारा Matsya 6000, ऐसा करने वाला बनेगा दुनिया का छठा देश

Chandrayaan-3 और Aditya L1 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद अब भारत अपने नए मिशन 'समुद्रयान' में जुट गया है। इस मिशन के तहत भारत तीन लोगों की टीम को स्वदेशी सर्बमैरिन में बिठाकर समुद्र तट में 6000 मीटर की गहराई पर रिसर्च करने के लिए भेजेगा। इस समुद्रयान को 'Matsya 6000' नाम दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: मैजिकल थी राघव और परिणीति की पहली मुलाकात, एक नजर में काबू किया सांसद का दिल

 

क्या खास है Matsya 6000 में

 

मत्स्य 6000 एक स्वदेशी सबमर्सिबल है। इसे भारत ने समुद्र तल का अध्ययन करने के लिए तैयार किया है। मत्स्य 6000 समुद्र के पानी में लगभग 6000 मीटर नीचे जाकर कोबाल्ट, निकल, मैंगनीज, हाइड्रोथर्मल सल्फाइड और गैस हाइड्रेट्स तथा अन्य कई दुर्लभ और बेशकीमती धातुओं की खोज करेगा। इसका परीक्षण अगले वर्ष 2024 में बंगाल की खाड़ी में किया जाएगा। इससे संबंधित कुछ तथ्य निम्न प्रकार हैं-

 

  1. मस्त्य 6000 की लंबाई 9 मीटर तथा चौड़ाई 4 मीटर रखी गई है। इसका कुल वजन लगभग 25 टन होगा।
  2. इसमें एक 2.1 मीटर व्यास का गोला होगा जिसमें एक साथ तीन लोग बैठ सकेंगे।
  3. इसकी बाहरी परत 80mm टाइटेनियम मिश्र धातु से बनाई गई है जो समुद्र के  अंदर के अत्यधिक दबाव को सहन कर सकती है। 

 

यह भी पढ़ें: आपको दोस्‍त को भी है ये गंदी आदतें तो जानिए कैसे छुड़वाएं, जिंदगीभर देगा दुआएं

 

500 मीटर गहराई से शुरू होगा ट्रायल

 

इस पूरे मिशन की जिम्मेदारी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT) को दी गई है। वर्तमान में अलग-अलग ऐंगल से इसकी डिजाईन को जांचा-परखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2024 की पहली तिमाही में मत्स्य 6000 का समुद्र में 500 मीटर गहराई पर परीक्षण किया जाएगा।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 घंटे ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

1 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

4 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

4 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

6 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

1 सप्ताह ago