भारत

Mind Relax Yoga: दिनभर की थकान से माइंड को तुरंत रिलेक्स कर देते हैं ये 3 योगासन, जरूर करें

जयपुर। Mind Relax Yoga: आज के समय में अधिकतर लोग फिजिकल की बजाए माइंड प्रेशर वाला काम ज्यादा करते हैं जिसकी वजह से मानसिक थकान होना आम बात है। ऐसे में दिनभर काम करने के बाद शाम को माइंड को रिलेक्स होना बहुत जरूरी है ताकि अच्छी नींद आ सके और तन के साथ ही मन भी स्वस्थ रह सके। दिनभर की थकान ने माइंड को रिलेक्स करने के कई तरीके हैं जिनमें समय भी अधिक लगता है। ऐसे में हम आपको 3 ऐसे माइंड रिलेक्स करने वाले योगासन (Mind Relax Yogasan) बता रहे हैं जिन्हें बहुत ही कम समय में करके आप तुरंत रिलेक्स हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं—

यह भी पढ़ें: International Yoga Day: जानें इस दिन के पीछे की खास वजह, किसने की शुरुआत?

Omkar Sadhna

ओंकार साधना करें (Omkar Sadhna)

ओंकार साधना एक शानदार Mind Relax Yoga है जो प्राचीन समय से ऋषि-मुनियों द्वारा किया जाता रहा है। इसमें व्यक्ति गहन ध्यान में लीन हो जाता है। इससे मन में शांति और सुकून आता है। इस योगासन में “ओम” ध्वनि का जाप किया जाता है। इस योगासन में आसन में बैठकर ओम शब्द का जाप किया जाता है। इसके बाद दूसरी बार में मन ही मन में मंत्र का जाप करना होता है। इसमें तीसरी बार में केवल उस ध्वनि को महसूस करना होता है।

Anulom Vilom

अनुलोम-विलोम करें (Anulom Vilom)

अनुलोम-विलोम ऐसा योगासन है जो मानव के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद जरूरी है। योगासन में नाक के एक छिद्र से सांस भरकर दूसरी और से निकालकर किया जाता है। इस योगासन से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने के साथ ही माइंड भी रिलेक्स होता है। इस योगासन सेस ध्यान बढ़ने के साथ ही तनाव कम होता है। यह योगसन आप दिन में भी अपने कार्यालय में कर सकते हैं। इस योगासन का नियमित रूप से 15 से 20 मिनट के अभ्यास करने से काफी फायदा होता है।

यह भी पढ़ें: International Yoga Day: जानें इस दिन के पीछे की खास वजह, किसने की शुरुआत?

माइंडफुल ब्रीथिंग योगासन (Mindful Breathing)

माइंडफुल ब्रीथिंग माइंड रिलेक्स करने का शानदार तरीका है। इसमें ब्रीथिंग पर ध्यान लगाकर यह ध्यान रखा जाता है कि कब सांस अंदर भरना है या कब बाहर निकालना है। यह योगासन करने से तनाव और चिंता से राहत मिलती है और काम पर ध्यान लगता हे। इससे ब्लड प्रेशर कम होने के साथ ही कोर्टिसोल कंट्रोल रहते हुए सूजन तथा दर्द कम होता है।

Mindful Breathing

नोट:— उपरोक्त योगासन किसी योग गुरू से सीखकर करें तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, इन योगासनों को करने के बाद भी रिलेक्स नहीं मिले तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेंं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

17 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

32 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago