Categories: भारत

सिर पर Femina Miss India का ताज लेकर कोटा पहुंची Nandini Gupta, जानिए अब क्या करेंगी

जयपुर। मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता का अपने शहर कोटा पहुंची है जहां उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। नंदिनी ने भी इस पल को काफी एंजॉय किया। इस दौरान उन्होंने अपने भविष्य के प्लान की भी जानकारी दी। उन्होंने बॉलीवुड में जाने को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कुछ कहा है।

 

The Kerala Story के मेकर्स ने लिया यूटर्न, हटा दी 32000 ह‍िंदू लड़कियों को मुस्लिम आतंकी बनाने वाली बात

 

नंदिनी गुप्ता का शानदार स्वागत
फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद पहली बार अपने शहर कोटा पहुंचीं नंदिनी गुप्ता का खास स्वागत किया गया। सिर पर मिस इंडिया का ताज और चेहरे में मुस्कान के साथ नंदिनी मंगलवार को कोटा पहुंचीं। इस दौरान रोडशो के अंदाज में वो अपनी गाड़ी से लोगों का इस्तकबाल करती दिखीं।

 

दौसा: विवाह मंडप में फेरों के दौरान हुआ कांड, लोगों ने खुलवा लिए दूल्हे के कपड़े

 

खुली गाड़ी में किया रोड़ शो
कोटा में नंदिनी खुली गाड़ी से ही शहर की सड़कों पर लोगों के बीच से गुजरीं। फिर उन्होंने शहर के सर्किट हाउस स्थित गणेश मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया। नयापुरा चौराहे से लेकर रामपुरा पुरानी सब्जी मंडी स्थित अपने घर बाकायदा रोडशो के अंदाज में पहुंचीं।

 

500 रुपए प्रतिमाह पेंशन ने बदली राजस्थान के शिवराज सांखला की जिंदगी, ऐसे हासिल की सफलता

 

साथ थे माता-पिता 
नंदिनी गुप्ता ओपन रूफटॉप गाड़ी में शहरवासियों का अभिवादन करती हुई नजर आ रही थीं। नंदिनी अपने पिता सुमित गुप्ता, मां रेखा गुप्ता और छोटी बहन अनन्या के साथ माला रोड स्थित ट्रस्ट के स्कूल में भी पहुंची। जहां पर शिक्षकों ने उनका अभिनंदन किया।

 

PM मोदी अब फिर राजस्थान के सिरोही से भरेंगे हुंकार, BJP कार्यकर्ताओं को देंगे ये पावर डोज

 

लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह
मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता के इस स्वागत समारोह में कई फैन्स ऐसे भी थे जो उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाने में व्यस्त रहे। उन्होंने आधा दर्जन से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत की। हर जगह पर शहर की बेटी मिस इंडिया नंदिनी का खास अभिनंदन किया गया।

 

राजस्थान के किसान जमकर कराएं अपनी गाय—भैंसो का बीमा, सरकार देगी प्रीमियम

 

अपने स्कूल में दिया सक्सेस मंत्र
पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल और पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने भी नंदिनी गुप्ता का अभिनंदन किया। कोटा के जवाहर नगर स्थित सभागार में कोचिंग छात्राओं से मिस इंडिया 2023 ने संवाद किया।

 

हंसते-हंसते रुला गई दुकानदार को दो महिलाएं 

 

बॉलीवुड में जाएंगी
राजस्थान के कोटा पहुंचीं नंदिनी गुप्ता से जब आगे के प्लान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- अगर बॉलीवुड में जाने का मौका मिला तो जरूर जाऊंगी। नंदिनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अपने शहर में आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

7 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

8 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

9 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

10 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

11 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

11 घंटे ago