भारत

Mitti Ka Fridge: घर पर ही ऐसे बनाएं बिना बिजली के चलने वाला फ्रिज, 24 घंटे देगा ठंडा पानी

जयपुर। Mitti Ka Fridge गर्मियों के मौसम में सभी को ठंडा पानी चाहिए होता है क्योंकि ठंडे पानी से ही प्यास बुझती है। ठंडा पानी रखने के लिए घर में फ्रिज की आवश्यकता होती है। मार्केट में फ्रिज आसानी से मिल जाता है लेकिन, कई लोग पैसे की कमी की वजह से फ्रिज खरीदने की स्थिति में नहीं होते। ऐसे में अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससें घर पर आसानी से मिट्टी का फ्रिज (Mitti Ka Fridge) बना सकते हैं। यह मिट्टी का फ्रिज आपको 24 घंटे ठंडा पानी देने के साथ ही खाने पीने की अन्य चीजों को भी सुरक्षित रखेगा। तो आइए जानते हैं मिट्टी का फ्रिज बनाने का तरीका…

यह भी पढ़ें: Matke Ka Cooler: मटके से घर पर ही बनाएं AC जैसी ठंडी हवा देने वाला Cooler, जानिए तरीका

मिट्टा फ्रिज बनाने की विधि (Mitti Ka Fridge Banane Ka Tarika)

  1. मिट्टी का फ्रिज बनाने के लिए सबसे पहले 2 गमले (एक बड़ा गमला और एक छोटा गमला) और रेत लें।
  2. इसके बाद अब गमलों के नीचे की तरफ छेद को बंद कर दें। यह छेद आप साबुन, गूंदा हुआ आटा आदि से बंद कर सकते हैं।
  3. इसके बाद बड़े गमले में थोड़ी रेत भरें। इसके बाद छोटे गमले को उसके अंदर रखें।
  4. इसके बाद दोनों गमलों के बगल में जो भी जगह बचे उसमें भी रेत भर दें।
  5. इसके बाद अब रेत में धीरे धीरे पानी डालें।
  6. इसके बाद छोटे गमले में पानी, ड्रिंक्स की बोतल या खाने पीने की कोई भी वस्तु रखें और उसे किसी कपड़े से ढंक दें।
  7. लो जी, तैयार है आपको होममेड मिट्टी का फ्रिज। इसके बाद जब आप थोड़ी देर बाद देखेंगे तो फ्रिज में रखी सभी चीजें बिल्कुल ठंडी हो चुकी होंगी। यह फ्रिज आप गर्मियों के पूरे सीजन में
  8. यूज कर सकते हैं।
Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

2 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

2 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

4 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

5 दिन ago

डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…

3 सप्ताह ago

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने खुशबू रावत की शिकायत का संज्ञान लिया

हरिद्वार। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPR) ने उत्तराखंड के नैनीताल की खुशबू रावत की…

1 महीना ago