Categories: भारत

शरद गुट और अजित गुट के विधायक साबित कर रहे अपनी वफादारी

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने तो पहले ही 5 जुलाई को होने वाली बैठक लिए पार्टी के नेताओं को निर्देश दे दिए थे। समर्थक विधायकों को अपने साथ पार्टी की वफादारी का सबूत भी साथ लाना था। वहीं अजित पवार ने भी अपने समर्थक विधायकों के लिए यह शर्त रख दी। दोनों ही गुट की ओर से आज अलग-अलग बैठक आयोजित की जा रही है। इसके लिए दोनों तरफ के नेता मीटिंग वाली जगह पर जाकर अपना शपथ पत्र भरने लगे थे। समर्थकों का बड़ा हुजूम वहां पहुंचा। 

 

छगन भुजबल का दावा 35 विधायकों का

आज सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि NCP शरद पवार की या अजित पवार की? दोनों ही अपना दावा पेश करने के लिए आज बैठक कर रहे हैं। अजित गुट की बैठक सुबह 11 बजे से बांद्रा के भुजबल नॉलेज सिटी में शुरु हो चुकी है। अजित गुट का दावा है कि इस बैठक में उनके पास 35 विधायक है। इस दौरान छगन भुजबल ने कहा कि लोग कह रहे है दल बदल कानून लागू होगा। लेकिन बहुत सोच समझकर यह फैसला लिया गया है। छगन भुजबल ने कहा, 'हमारे पास 40 विधायक हैं। कई विधायक ट्रैफिक में फंसे हैं। कुछ विदेश में हैं, लेकिन उनके एफिडेविट हमारे पास हैं।

शरद गुट से 7 विधायक ऑफिस पहुंचे

वहीं दोपहर 3 बजे शरद गुट की बैठक दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण सेंटर में शुरु होने वाली है। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं की सुबह से ही चहलपहल हो रही है। व्हाण सेंटर में पार्टी के 7 विधायकों के पहुंचने की खबर है। इन 7 विधायकों में जयंत पाटिल, किरण लहामाटे, अशोक पवार, रोहित पवार, देवेंद्र भुयार, राजेंद्र शिंगणे और अनिल देशमुख के नाम सामने आ रहे हैं। सुबह करीब 11 बजे से सुप्रिया सुले, अनिल देशमुख, जितेंद्र आव्हाड समेत कई नेता यहां मौजूद हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago